Jio Hotstar Domain खरीदकर दिल्ली के लड़के ने लगाया मौके पे चौका, Reliance के सामने रखी करोड़ों की डिमांड, जानें पूरी बात

Jio Hotstar Domain
Jio Hotstar Domain खरीदकर दिल्ली के लड़के ने लगाया मौके पे चौका, Reliance के सामने रखी करोड़ों की डिमांड, जानें पूरी बात
Jio Hotstar Domain: जियो सिनेमा (Jio Cinema) और हॉटस्टार (Hotstar) के मर्जर की चर्चा बाजार में गर्म है. इसी के बीच दिल्ली के एक ऐप डेवलपर ने पूरे बाजार का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. जियो हॉटस्टार मर्जर (Jio Hotstar Merger) से पहले 28 साल के इस ऐप डेवलपर जियो हॉटस्टार डॉट कॉम (JioHotstar.com) डोमेन खरीद लिया है. इसके एवज में उसने मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के सामने 1 करोड़ रुपये से अधिक की डिमांड रख दी है.

जियो हॉटस्टार डॉट कॉम डोमेन बेचकर करेगा कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से एमबीए
जियो हॉटस्टार डॉट कॉम डोमेन (JioHotstar.com Domain) खरीदनेवाले दिल्ली के इस ‘टेकी’ ऐप डेवलपर ने अपना नाम गुप्त रखने का फैसला लिया है. इस डोमेन के बदले वह रिलायंस (Reliance) से 1 करोड़ रुपये चाहता है. इन पैसों से वह यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज (University of Cambridge) से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) करना चाहता है. यह युवक कैंब्रिज यूनिवर्सिटी (Cambridge University) में कुछ समय पहले भी बिता चुका है. वहां उसका प्रोग्राम शॉर्ट टर्म रहा, और कोविड महामारी के दौरान उसे अपना कोर्स ऑनलाइन पूरा करने की नौबत आ गई. अब जियो हॉटस्टार डॉट कॉम का डोमेन बेचकर वह इस बार फुल टाइम एमबीए कोर्स करने के लिए के लिए कैंब्रिज यूनिवर्सिटी वापस लौटेगा.
कहां से आया खुराफाती आइडिया?
जियोसिनेमा और हॉटस्टार के बीच मर्जर से जुड़ी खबरें सितंबर 2024 में चल रही थीं. उसी समय इस ऐप डेवलपर ने 5 हजार रुपये से कम में जियो हॉटस्टार डॉट कॉम डोमेन रजिस्टर कर लिया था. इसके बाद डेवलपर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज से संपर्क साधने की कोशिश की. कंपनी के अधिकारियों को कुछ ई-मेल भेजने और वहां से कोई जवाब न मिलने के बाद इस युवक ने जियो हॉटस्टार डॉट कॉम (JioHotstar.com) की वेबसाइट पर एक पत्र लिख कर अपने एमबीए के लिए 1 करोड़ रुपये की मांग की है. इस युवक ने पत्र में यह भी लिखा है कि जब रिलायंस ने म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस सावन (Saavn) को खरीदा था, तब उसने इस म्यूजिक सर्विस ऐप को जियोसावन (Jio Saavn) नाम दिया था. ऐसे में उसे लगा कि इस बार भी कुछ ऐसा ही हो सकता है, इसलिए उसने जियो हॉटस्टार डोमेन (Jio Hotstar Domain) खरीद लिया. रिपोर्ट्स की मानें, तो ताजा जानकारी यह है कि रिलायंस ने इस युवक से संपर्क किया है और उसे डोमेन के रजिस्ट्रेशन फीस की पेशकश की है. इससे आनाकानी करने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है.
Jio को महंगा पड़ा Tariff Hike, 1 करोड़ लोगों ने छोड़ा साथ, मुकेश अंबानी की कंपनी अब क्या करेगी?
Mukesh Ambani का दिवाली गिफ्ट, Jio लाया सस्ते मोबाइल फोन, इनकी कीमत रीचार्ज से भी सस्ती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










