Mukesh Ambani का दिवाली गिफ्ट, Jio लाया सस्ते मोबाइल फोन, इनकी कीमत रीचार्ज से भी सस्ती

Jio New Affordable Phone
Mukesh Ambani की कंपनी रिलायंस जियो अपने सस्ते रीचार्ज प्लान्स के लिए जानी जाती है. कंपनी ने दिवाली के मौके पर दो नये हैंडसेट्स लॉन्च किये हैं. जियो के ये मोबाइल फोन इतने किफायती हैं कि इनकी कीमत जियो के रीचार्ज प्लान्स से भी कम है.
Mukesh Ambani Diwali Gift: देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो अपने सस्ते रीचार्ज प्लान्स के लिए जानी जाती है. हालांकि, पिछने दिनों कंपनी को अपने टैरिफ महंगे करने का नुकसान उठाना पड़ा. इसके बाद कंपनी ने कुछ नये प्लान्स उतारे और कुछ मौजूदा प्लान्स के बेनिफिट्स में फेरबदल कर डैमेज कंट्रोल की कोशिश की है. इस बीच कंपनी ने दिवाली के मौके पर दो नये हैंडसेट्स लॉन्च किये हैं. जियो के ये मोबाइल फोन इतने किफायती हैं कि इनकी कीमत जियो के रीचार्ज प्लान्स से भी कम है.
जियो के नये मोबाइल फोन की कीमत कितनी है?
रिलायंस जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में अपने दो किफायती फोन लॉन्च किये हैं. इनके नाम हैं -JioBharat V3 और JioBharat V4 . कंपनी ने इन दो नये मॉडल्स को JioBharat सीरीज के तहत 1099 रुपये में पेश किया है. जियोभारत सीरीज में आये इन दोनों 4जी फीचर फोन में जियो यूजर्स को 455 से ज्यादा लाइव टीवी का मजा मिलेगा. जियो भारत V3 और V4 जल्द ही सभी मोबाइल स्टोर्स के साथ-साथ JioMart और Amazon से खरीदी के लिए उपलब्ध होंगे.
जियो ने नये सस्ते मोबाइल फोन क्यों लॉन्च किये हैं?
जियो के नये मोबाइल फोन के दोनों मॉडल्स जियोभारत वी3 और जियोभारत वी4 को 1099 रुपये की कीमत पर बाजार में लॉन्च किया गया है. पिछले साल यानी 2023 में जियोभारत वी2 मॉडल को लॉन्च किया गया था. मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस जियो की योजना इसके साथ देशभर के 2जी और 3जी मोबाइल यूजर्स को जियोभारत फीचर फोन के माध्यम से 4जी में शिफ्ट करने की है.
जियो के नये सस्ते मोबाइल फोन की खूबियां क्या हैं?
जियोभारत सीरीज के ये दोनों नेक्स्ट जेन हैंडसेट्स किफायती तो हैं, लेकिन इनमें खूबियां शानदार मिलती हैं. मॉडर्न डिजाइन, 1000mAh की दमदार बैटरी, 128GB तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज और 23 भारतीय भाषाओं के सपोर्ट से लैस जियोभारत फोन का मासिक रीचार्ज मात्र 123 रुपये है. इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 14GB डेटा का फायदा भी मिलेगा.
जियो के नये सस्ते मोबाइल फोन में मिलेगा वीडियो का पूरा इंतजाम
जियोभारत V3 और V4 दोनों मॉडल जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो-पे और जियो-चैट सहित कुछ बेहतरीन प्री लोडेड ऐप्स के साथ आयेंगे. जियो की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इनमें 455 से ज्यादा लाइव टीवी के साथ फिल्में, वीडियो और गेमिंग कंटेंट भी जियो के ग्राहकों को एक क्लिक पर उपलब्ध होगी. दूसरी ओर, जियो-पे सहज भुगतान और जियो-चैट असीमित वॉयस मैसेजिंग, फोटो शेयर और ग्रुप चैट के अनेक विकल्प देनेवाला है.
Jio का दिवाली धमाका, 101 रुपये में Unlimited 5G Data
5G कवरेज और डाउनलोड स्पीड में Jio ने मारी बाजी, जानें Airtel, Vi और BSNL का हाल
Tariff Plan Hike: महंगे रीचार्ज के लिए फिर हो जाएं तैयार, टेलीकॉम कंपनियां बढ़ाने जा रहीं टैरिफ
Jio का नया प्लान : एक बार रीचार्ज करें और 3 महीने से ज्यादा फ्री टॉकटाइम, हर दिन 2GB डेटा पाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










