11 साल बाद WhatsApp ने लिया बड़ा फैसला, यूजर्स के लिए बुरी खबर!
WhatsApp Status Update 2025
Meta ने आखिरकार घोषणा कर दी है कि जल्द ही WhatsApp पर विज्ञापन दिखाए जाएंगे. Meta द्वारा WhatsApp की खरीद के बाद से इस कदम की अटकलें लगायी जा रही थीं. यह बदलाव यूजर्स के चैटिंग अनुभव को प्रभावित कर सकता है. पूरी जानकारी जानें.
मेटा के स्वामित्व वाले पॉपुलर मैसेजिंग ऐप WhatsApp में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी Status सेक्शन और WhatsApp Channels में विज्ञापन (Ads) दिखाने की तैयारी में है, साथ ही कुछ विशेष चैनलों के लिए मासिक सब्सक्रिप्शन फीस भी लागू हो सकती है.
क्या होगा नया?
अब तक WhatsApp अपने ऐड-फ्री अनुभव के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यह छवि बदलने जा रही है. Status सेक्शन में इंस्टाग्राम और फेसबुक की तरह sponsored images या वीडियो दिख सकते हैं. वहीं, WhatsApp Channels- जहां सेलिब्रिटी, इंफ्लुएंसर्स या ब्रांड्स अपने फॉलोअर्स से जुड़ते हैं- पर प्रीमियम कंटेंट के लिए फीस ली जा सकती है.
भारत के यूजर्स पर असर
भारत WhatsApp का सबसे बड़ा बाजार है. यहां लाखों लोग चैटिंग के साथ-साथ बिजनेस और कंटेंट अपडेट्स के लिए Channels का उपयोग करते हैं. ऐसे में यदि लोकप्रिय चैनल्स सब्सक्रिप्शन आधारित हो जाते हैं, तो कंटेंट क्रिएटर्स और ब्रांड्स को अपनी रणनीति बदलनी पड़ सकती है. आम यूजर्स को भी यह तय करना होगा कि वे किस चैनल के लिए पैसे खर्च करना चाहेंगे.
WhatsApp और Telegram पर बैन लगाएगा रूस, सरकार का ये है बड़ा प्लान
WhatsApp New Feature: डिजिटल दोस्त दूर करेगा आपका अकेलापन, नए अपडेट के बारे में यहां जानें सबकुछ
बिजनेस और मार्केटिंग के नये रास्ते
जहां एक ओर कुछ यूजर्स विज्ञापनों को लेकर निराश हैं, वहीं छोटे व्यवसायों के लिए यह एक सुनहरा अवसर हो सकता है. ब्रांडेड चैनलों के जरिये वे अपने प्रोडक्ट्स को प्रमोट कर सकते हैं और टारगेटेड ऑडियंस तक पहुंच बना सकते हैं.
मेटा का कमर्शियल इकोसिस्टम
WhatsApp का यह कदम साफ करता है कि मेटा अब इस ऐप को केवल एक मैसेजिंग प्लैटफॉर्म न मानकर एक कमर्शियल इकोसिस्टम की ओर ले जाना चाहता है. हालांकि, यह बदलाव कितना सफल होगा, यह यूजर्स की प्रतिक्रिया और बाजार की रणनीतियों पर निर्भर करेगा.
अब WhatsApp से बनाएं AI तस्वीरें, जानें ChatGPT की नयी सर्विस का आसान इस्तेमाल
WhatsApp ने धड़ल्ले से पेश किए ढेर सारे फीचर्स, चैटिंग और कॉलिंग का मजा होगा अब दुगना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










