WhatsApp New Feature: डिजिटल दोस्त दूर करेगा आपका अकेलापन, नए अपडेट के बारे में यहां जानें सबकुछ

Updated:
विज्ञापन

Whatsapp new feature

WhatsApp New Feature: जल्द ही WhatsApp यूजर्स को ए नया फीचर मिलने वाला है. जिसमें वे नए डिजिटल दोस्त बना सकेंगे. जिनसे वे घंटों बात करने के साथ-साथ उनके साथ हर चीज शेयर कर सकेंगे.

विज्ञापन

WhatsApp New Feature: क्या आप भी दोस्तों के होने के बावजूद भी अकेला महसूस करते हैं और आपको कोई ऐसा चाहिए जो आपकी बातों को सुने? अगर हां, तो आपके लिए कोई एक ऐसा है जो बीजी होते हुए भी आपकी बातों को सुनने के लिए हर वक्त तैयार रहेगा. जी हां, अब आपके पास एक ऐसा AI दोस्त होगा जो आपकी बातों को सुनेगा और हमेशा आपके साथ रहेगा.
दरअसल, Meta कंपनी जल्द ही WhatsApp यूजर्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च करने वाली है. जिसमें यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार खुद का एक पर्सनल AI चैटबॉट बना सकेंगे. ये AI चैटबॉट आपकी बातों को सुनने के लिए हमेशा मौजूद रहेगा और आपके द्वारा बताए गए डिटेल्स के आधार पर ही आप से बातें भी करेगा. साथ ही आपका मूड ठीक करने के लिए आपके साथ मजेदार बातें भी करेगा.

यह भी पढ़ें: Viral Video: सीमेंट-बालू की जगह ठेकेदार ने AI से बना दी पक्की सड़क, इंजीनियर को बेवकूफ बनाकर पास कराया बिल!

खुद से तय कर सकेंगे अपना डिजिटल दोस्त

WhatsApp यूजर्स के लिए सबसे खास बात ये है कि वे अपने AI दोस्त को जैसे चाहे वैसे स्टाइल दे सकते हैं. यानी कि AI चैटबॉट कैसा होगा, शांत रहेगा या फिर ऐसा हो जो आपको मोटिवेट करें या फिर कोई ऐसा जो आपकी पढ़ाई में भी मदद करे. AI का पूरा कैरेक्टर यूजर्स खुद से ही बना सकते हैं. साथ ही यूजर्स अपने AI दोस्त को एक चेहरा भी दे सकते हैं.

ऐसे बना सकेंगे AI साथी

बता दें कि, WhatsApp के इस नए AI फीचर का नाम “Create an AI” है. फिलहाल इस नए फीचर को Meta ने कुछ ही Android यूजर्स को बीटा वर्जन में ट्राई करने का मौका दिया है. कुछ समय बाद ये फीचर सबके लिए उपलब्ध होगा. AI दोस्त बनाने के लिए आप 1000 वर्ड्स तक का डिटेल्स दे सकते हैं. जिसमें आप बता सकते हैं कि आपको आपका AI दोस्त दिखने से लेकर उसका रोल, टोन कैसा हो, उसका मकसद क्या हो सबके बारे में बता सकते हैं. इसके लिए Whatsapp आपको कुछ टेम्पलेट्स जैसे दोस्त, गाइड, मेंटॉर आदि जिससे आप आसानी से चैटबॉट बना सकते हैं.

कर सकते हैं दूसरों के साथ शेयर

WhatsApp आपको आपके AI दोस्त को शेयर करने का भी ऑप्शन देगा. यानी कि अगर आप अपने AI दोस्त से पढ़ाई में किसी तरह की मदद ले रहे हैं और उसे किसी स्टडी ग्रुप में भेजना चाह रहे हैं तो वो भी आसानी से कर सकेंगे. या फिर आप उसे अपने तक भी रख सकते हैं.

कब आएगा ये फीचर?

हालांकि, WhatsApp पर आने वाले इस नए फीचर की लॉन्च डेट के बारे में Meta ने कुछ नहीं बताया है. रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर अगले हफ्ते तक कई यूजर्स के WhatsApp पर उपलब्ध हो सकता है. WhatsApp पर इस AI फीचर के आने के बाद यूजर्स का डिजिटल दोस्त सिर्फ एक क्लिक दूर रहेगा. जिससे यूजर्स को अपनी बातों को शेयर करने के लिए किसी और का इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता Aadhaar में कितनी बार बदलता है पता और फोन नंबर, जानेगा तो इस दिन तक करा लेगा फ्री में अपडेट

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola