WhatsApp New Update: ऑनलाइन इंडिकेटर से लेकर वीडियो कॉल जूम तक, यह फीचर्स बदल देंगे पूरा एक्सपीरियंस
Published by : Ankit Anand Updated At : 12 Apr 2025 11:13 AM
WhatsApp New Update
WhatsApp ने एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं, जिससे ग्रुप चैट, कॉल और इवेंट प्लानिंग का अनुभव और बेहतर हो गया है.
WhatsApp New Update: व्हाट्सएप ने हाल ही में यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए चैट्स, कॉल्स और अपडेट्स टैब में कई नए फीचर्स पेश किए हैं. अब यूजर्स डाक्यूमेंट्स स्कैन कर सकते हैं, अपने चैनल्स के लिए यूनिक क्यूआर कोड शेयर कर सकते हैं और ग्रुप नोटिफिकेशन को प्राथमिकता भी दे सकते हैं. इसके अलावा भी कई बदलाव किए गए हैं जो ऐप को और ज्यादा यूजर-फ्रेंडली बनाते हैं. आइये एक-एक कर जानते हैं व्हाट्सएप के इन नए फीचर्स के बारे में…
WhatsApp ग्रुप में ऐड हुए नए फीचर्स
व्हाट्सएप में अब कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो ग्रुप चैटिंग अनुभव को और बेहतर बनाते हैं. अब ग्रुप के नाम के नीचे यह दिखेगा कि कितने सदस्य रियल टाइम में ऑनलाइन हैं. इससे यूजर्स को पता चलेगा कि कितने लोग उस समय एक्टिव हैं.
ग्रुप में नोटिफिकेशन्स को कर सकेंगे हाइलाइट
इसके अलावा, ग्रुप नोटिफिकेशन को हाइलाइट करने की सुविधा भी दी गई है. यूजर्स अब “Highlights” विकल्प चुनकर केवल मेंशन, रिप्लाई और सेव किए गए कॉन्टैक्ट्स से आए मैसेज की ही नोटिफिकेशन पा सकते हैं. वहीं, “All” विकल्प से सभी मैसेज की नोटिफिकेशन मिलती रहेगी.
यह भी पढ़े: Instagram ला रहा है मजेदार फीचर! रील्स कर पाएंगे लॉक, सीक्रेट कोड जानने वाले ही देख पाएंगे
इवेंट अपडेट्स
व्हाट्सएप में अब इवेंट क्रिएशन का नया फीचर भी जोड़ा गया है। यूजर्स ग्रुप ही नहीं, बल्कि वन-टू-वन चैट में भी इवेंट बना सकते हैं. इस फीचर में “Maybe” के रूप में RSVP करने, प्लस-वन जोड़ने, और लंबे इवेंट्स के लिए एंड डेट व टाइम सेट करने का विकल्प शामिल है. साथ ही, किसी भी इवेंट को चैट में पिन भी किया जा सकता है ताकि वह आसानी से एक्सेस हो सके.
WhatsApp Calls में जोड़े गए नए फीचर्स
अब iPhone यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान जूम कर सकेंगे. वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन पर पिंच करने से यूजर खुद को या सामने वाले को जूम करके नजदीक से देख सकते हैं.
इसके साथ ही, अब किसी वन-टू-वन चल रही कॉल में आप सीधे चैट थ्रेड से किसी और को जोड़ सकते हैं. WhatsApp ने वीडियो कॉल की क्वालिटी भी बेहतर की है, जिससे अब कॉल्स और अधिक विश्वसनीय और हाई-रेज़ोल्यूशन में मिलेंगी.
अपडेट्स टैब में नया फीचर
WhatsApp ने अपने Updates टैब में कई नए फीचर्स जोड़े हैं. अब Channels पर एडमिन्स छोटे वीडियो नोट्स (60 सेकंड तक) रिकॉर्ड करके अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर कर सकते हैं. इसके अलावा, चैनल्स पर वॉयस मैसेज के ट्रांसक्रिप्ट भी उपलब्ध होंगे, जिससे यूजर्स उन्हें पढ़ भी सकेंगे. साथ ही, अब हर चैनल के लिए यूनिक QR कोड जेनरेट करने की सुविधा भी दी गई है, जिससे उन्हें दूसरों के साथ शेयर करना और भी आसान हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










