WhatsApp का नया धमाका! अब 90 सेकंड का स्टेटस वीडियो करें अपलोड
व्हॉट्सऐप जल्द ही चैनल एडमिन्स को क्विज बनाने की सुविधा देगा.
WhatsApp का नया अपडेट अब स्टेटस वीडियो की लिमिट को 30 सेकंड से बढ़ाकर 90 सेकंड कर रहा है. जानें कैसे मिलेगा यह फीचर और क्या होगा इसका फायदा.
WhatsApp Status Update 2025: WhatsApp यूज़र्स के लिए खुशखबरी है! अब आप अपने स्टेटस में 30 सेकंड नहीं बल्कि पूरे 90 सेकंड तक का वीडियो शेयर कर सकते हैं. WhatsApp ने यह नया फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है, जिससे अब छोटे-छोटे वीडियो काटने की झंझट खत्म हो जाएगी.
अब तक यूज़र्स केवल 30 सेकंड का ही वीडियो स्टेटस में अपलोड कर सकते थे, जिससे लंबी क्लिप को 3-4 हिस्सों में काटना पड़ता था. लेकिन नए अपडेट के बाद आपको मिलेगा तीन गुना ज्यादा टाइम, यानी पूरा 90 सेकंड!
क्या है इस अपडेट की खास बातें?
- अब 90 सेकंड तक की वीडियो स्टेटस में डाल पाएंगे
- बार-बार वीडियो काटने की जरूरत नहीं
- यह अपडेट एंड्रॉयड और iOS दोनों पर धीरे-धीरे आ रहा है
- आपकी प्राइवेसी और सिक्योरिटी पहले जैसी बनी रहेगी
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
टेक टिप्स की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
कैसे करें इस फीचर का इस्तेमाल?
- सबसे पहले WhatsApp को Play Store या App Store से अपडेट करें
- Status टैब में जाएं
- कैमरा आइकन पर टैप करें और 90 सेकंड की वीडियो रिकॉर्ड करें या गैलरी से अपलोड करें
- शेयर पर क्लिक करें – बस हो गया!
क्या है इस अपडेट का मकसद?
WhatsApp का मकसद है यूज़र्स को बेहतर एक्सप्रेशन और स्टोरीटेलिंग का मौका देना. सोशल मीडिया पर अब हर कोई छोटे वीडियो से अपनी बात कहता है, और WhatsApp अब उसी दिशा में बड़ा कदम बढ़ा चुका है.
यह भी पढ़ें: Google ने सभी Gmail यूजर्स के लिए जारी किया जरूरी ALERT, जानिए कैसे बचें खतरनाक फिशिंग स्कैम से
यह भी पढ़ें: हर दिन 24 घंटे फ्रिज चलने पर कितना आएगा महीने का बिजली बिल? यहां समझ लें पूरा गणित
यह भी पढ़ें: 17 डॉक्टर हुए फेल, ChatGPT ने सुलझाया 4 साल के बच्चे की बीमारी का रहस्य
यह भी पढ़ें: दिमाग हिला देगा ये रंग! वैज्ञानिकों ने खोजा अनदेखा Olo Colour
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










