आपके बैंक अकाउंट में 5000 रुपये..., UPI पिन डालते ही खाता खाली, ये है Jumped Deposit Scam
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Jan 2025 4:08 PM
Jumped Deposit Scam
Jumped Deposit Scam: UPI यूजर्स को ठगने के लिए आजकल धोखाधड़ी का एक नया तरीका सामने आया है, जिसे 'जम्प्ड डिपॉजिट' कहा जा रहा है. क्या है यह स्कैम और कैसे बचें इससे? आइए जानें-
Jumped Deposit Scam: मार्केट में इन दिनों एक नये तरह का स्कैम आया हुआ है. नाम है- ‘जम्प्ड डिपॉजिट’. यह एक नया धोखाधड़ी का तरीका है जो UPI यूजर्स को निशाना बना रहा है. इसमें धोखेबाज अचानक आपके खाते में 1,000 से 5,000 रुपये जमा कर देते हैं. जब आप इसे चेक करने के लिए UPI पिन डालते हैं, तो पिन डालते ही धोखेबाज आपके खाते से पैसे निकाल लेते हैं. इस प्रक्रिया में, आप खुद अनजाने में धोखेबाज को पैसे निकालने की मंजूरी दे देते हैं. इस धोखाधड़ी से बचने के लिए, अनजान ट्रांजैक्शन्स और लिंक पर क्लिक करने से बचें, और हमेशा अपनी UPI पिन सुरक्षित रखें.
Jumped Deposit Scam: कैसे जाल बिछाते हैं स्कैमर्स?
‘जम्पड डिपॉजिट’ स्कैम में, शिकार के अकाउंट में 5,000 रुपये या उससे कम की राशि डाल दी जाती है और फिर एक SMS भेजा जाता है, जिसमें एक लिंक होता है. जब यूजर लिंक पर क्लिक करके UPI पिन डालता है, तो स्कैमर्स दावा करते हैं कि विदड्रॉल रिक्वेस्ट एक्सेप्ट किया गया है, और इसके बाद वह अपने शिकार के अकाउंट का ऐक्सेस हासिल कर लेते हैं. इस प्रकार बिना अनुमति के पैसे निकाल लिये जाते हैं. ऐसे में यदि किसी अनजान नंबर से अकाउंट में छोटी रकम जमा हो, तो इसे फ्रॉड समझें.
Jumped Deposit Scam: ऐसे बचकर रहें
‘जम्प्ड डिपॉजिट’ स्कैम से बचने के लिए यूजर्स को अनजान नंबरों से आये संदेशों और लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए, और अपनी UPI पिन केवल भरोसेमंद स्रोतों से ही डालनी चाहिए. अगर अचानक पैसे आते हैं, तो तुरंत बैलेंस चेक न करें. कम से कम 30 मिनट का इंतजार करें और पहले गलत पिन डालें, ताकि धोखाधड़ी रोकी जा सके. अपने खाते की जांच हर दो दिन में करें और अगर कोई अनजानी लेन-देन दिखाई दे, तो तुरंत बैंक को सूचित करें. सतर्कता बरतने से आप अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं.
गूगल क्रोम ब्राउजर हुआ हैक, जानें पूरा मामला और सुरक्षित रहने का तरीका
ALERT: कैश रिडीम करने के चक्कर में लग जाएगा चूना, SBI ने किया ग्राहकों काे अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










