क्या है आधार लॉक-अनलॉक फीचर है? जानिए कैसे यह आपके डेटा को रखता है सेफ

Published by : Ankit Anand Updated At : 18 Jan 2026 1:14 PM

विज्ञापन
आधार लॉक-अनलॉक फीचर

UIDAI ने सभी यूजर्स को आधार को लॉक और अनलॉक करने का फीचर दिया है. इसकी मदद से तो आप चाहें तो अपने आधार को खुद से सेफ कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं यह फीचर कैसे काम करता है और आप इसे ऑनलाइन या ऐप के जरिए कैसे चालू या बंद कर सकते हैं.

विज्ञापन

Aadhaar में एक बड़े काम का फीचर होता है. इस फीचर को Aadhaar Lock/Unlock कहते हैं. इसका मकसद ये है कि आप खुद तय कर सकें कि आपका Aadhaar नंबर कब और कैसे इस्तेमाल हो. आज के समय में हमारी पर्सनल डिटेल्स की सेफ्टी सबसे जरूरी है. बस इसी को ध्यान में रखते हुए UIDAI ने ये सुविधा हम सभी को दी है.

अब सवाल ये है कि आधार को लॉक और अनलॉक किया कैसे जाए. आप अपना Aadhaar नंबर UIDAI की वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in या फिर mAadhaar ऐप के जरिए लॉक कर सकते हैं. जब Aadhaar लॉक होता है, तो बायोमेट्रिक, डेमोग्राफिक या OTP के जरिए UID, UID टोकन या VID से कोई भी ऑथेंटिकेशन नहीं किया जा सकता. इससे आपका Aadhaar और ज्यादा सेफ रहता है.

आधार लॉक होने पर पर क्या होता है?

जब आप अपना आधार लॉक कर देते हैं, तो आधार नंबर से होने वाली पहचान की जांच कुछ समय के लिए बंद हो जाती है. यानी कोई भी कोई भी कंपनी, बैंक या सर्विस देने वाली जगह आपके सीधे आधार नंबर का इस्तेमाल करके आपकी पहचान वेरीफाई नहीं कर सकती. हालांकि, आप चाहें तो Virtual ID (VID) का यूज कर सकते हैं. यह आधार से जुड़ा 16 अंकों का एक नंबर होता है. इसकी मदद से पहचान का काम आराम से हो जाता है.

आधार कैसे लॉक करें?

पहला तरीका- UIDAI की वेबसाइट से

  • सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाएं.
  • वहां ‘My Aadhaar’ सेक्शन में जाकर ‘Aadhaar Lock & Unlock’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब ‘UID Lock’ चुनें और अपना आधार नंबर, पूरा नाम और पिन कोड भरें.
  • इसके बाद आप चाहें तो SMS से आने वाला OTP चुन सकते हैं या फिर mAadhaar ऐप से मिलने वाला TOTP यूज कर सकते हैं.
  • जो OTP या TOTP मिले, उसे बस डालकर सबमिट कर दें.
  • आधार लॉक होते ही आपको कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाएगा.

दूसरा तरीका- mAadhaar ऐप

  • सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से mAadhaar ऐप इंस्टॉल कर लें.
  • ऐप खोलें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें. इसके लिए OTP आएगा.
  • लॉग-इन होने के बाद Services सेक्शन में जाएं और Aadhaar Lock/Unlock वाले ऑप्शन को चुनें.
  • अब Lock Aadhaar पर टैप करें और स्क्रीन पर दिए गए स्टेप्स फॉलो करें. वेरिफिकेशन के लिए आपको आधार नंबर और OTP डालना पड़ सकता है.

आधार को अनलॉक कैसे करें

आधार अनलॉक करने के लिए आपके पास नया 16 अंकों का VID होना जरूरी है. अगर आपको अपना VID याद नहीं है, तो आप SMS सर्विस के जरिए इसे दोबारा निकाल सकते हैं.

आधार अनलॉक करने के स्टेप्स

  • UIDAI की वेबसाइट पर जाएं.
  • Aadhaar Lock/Unlock वाले ऑप्शन में Unlock को चुनें.
  • अपना लेटेस्ट VID और सिक्योरिटी कोड डालें.
  • अब Send OTP पर क्लिक करें या TOTP चुनें.
  • OTP डालकर Submit करें.

यह भी पढ़ें: Aadhaar PVC Card: न फटेगा, न भीगेगा, क्रेडिट कार्ड जैसे मजबूत होगा आपका आधार कार्ड, जानें कैसे करें ऑर्डर

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola