WATCH: महाकुंभ में एलन मस्क, डोनाल्ड ट्रंप, लियोनेल मेसी सहित ग्लोबल सेलेब्स ने लगायी आस्था की डुबकी! AI Video Viral

Updated:
विज्ञापन
WATCH Elon Musk Donald Trump Lionel Messi and more Taking Holy Dip In Sangam at Prayagraj Mahakumbh AI Video Viral

WATCH Elon Musk Donald Trump Lionel Messi and more Taking Holy Dip In Sangam at Prayagraj Mahakumbh AI Video Viral

AI Video Viral: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में इस बार देश-विदेश से श्रद्धालु आ रहे हैं. इस बीच आर्टिफिशल इंटेलीजेंस से बनाया गया एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एलन मस्क, डोनाल्ड ट्रंप, लियोनेल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, विल स्मिथ सहित कई बड़े सेलेब्स संगम में डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

AI Video Viral: 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम तट पर पवित्र डुबकी लगाकर अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं. इस बीच एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एलन मस्क, डोनाल्ड ट्रंप, लियोनल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, विल स्मिथ जैसी बड़ी हस्तियां संगम में डुबकी लगाते हुए दिखाई दे रही हैं. वीडियो की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की पवित्र डुबकी से होती है. हालांकि, यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का कमाल है. इस वीडियो को @artificialbudhi इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया, जिसे अब तक लाखों लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट की बारिश हो रही है. एक यूजर ने इसे मास्टरपीस बताया, जबकि दूसरे यूजर का कहना है कि एडिटर को ऑस्कर अवार्ड मिलना चाहिए.

WATCH: कुंभ में इंटरव्यू ले रहे शख्स के इस सवाल पर भड़के बाबा ने चिमटे से कर दी पिटाई

Viral Video: स्ट्रीट फूड मेन्यू में आया गाजर के हलवे का सैंडविच, ऐसे होता है तैयार

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola