SIR: ऑनलाइन नाम चेक करने से लेकर VoterID डाउनलोड तक, जानिए आसान तरीका

Updated:
विज्ञापन

घर बैठे करें वोटर-आईडी डाउनलोड और नाम चेक

घर बैठे अपनी वोटर-आईडी डाउनलोड (VoterID Download) करें और वोटर-लिस्ट (Voter List) में नाम चेक करें. SIR प्रक्रिया के तहत आसान ऑनलाइन गाइड

विज्ञापन

VoterID Download: भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने हाल ही में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अगले चरण की शुरुआत की है. आयोग के अनुसार, इस प्रक्रिया का उद्देश्य वोटर-लिस्ट को अपडेट करना और उसमें मौजूद डुप्लीकेट या दिवंगत मतदाताओं के नाम हटाना है. चुनावों से पहले यह अभ्यास नियमित रूप से किया जाता है ताकि सूची एकदम सटीक रहे.

इस घोषणा के साथ ही सभी 12 राज्यों में एसआईआर की गतिविधियां तेज हो गई हैं. बूथ लेवल ऑफिसर यानी बीएलओ अब घर-घर जाकर मतदाताओं को फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं और जरूरी जानकारी अपडेट कर रहे हैं.

सुविधा बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को ऑनलाइन आवेदन करने का विकल्प भी दिया है, ताकि लोग घर बैठे अपनी जानकारी में सुधार कर सकें या नयी एंट्री करवा सकें.

देश में अब हाल ही में शुरू हुई विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के साथ अब वोटर-आईडी डाउनलोड करना और वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करना बिल्कुल आसान हो गया है. अब बाहर जाने की जरूरत नहीं, सिर्फ कुछ चरणों में आप सारी प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं.

1. वोटर-लिस्ट ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

सबसे पहले आपको Election Commission of India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वहां PDF E-Roll विकल्प चुनना होगा. फिर अपनी राज्य, जिला व निर्वाचन क्षेत्र चुनें और मतदान केंद्र के पास Final Roll विकल्प पर क्लिक करें. इसी के माध्यम से आप पूरी वोटर-लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं.

2. अपना नाम वोटर-लिस्ट में कैसे चेक करें?

यदि आप सीधे अपना नाम देखना चाहें, तो वेबसाइट पर Search your name in E-roll विकल्प मिलेगा. यहां आपको अपना EPIC नंबर (वोटर-कार्ड पर लिखा संख्या) या अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी. इसके बाद Search पर क्लिक करके पता कर लें कि आपका नाम सूची में शामिल है या नहीं.

3. वोटर-आईडी ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

अब मतदान हेतु डिजिटल वोटर-कार्ड डाउनलोड करना भी आसान हो गया है. सावधानी से इस प्रकार करें:

  • सबसे पहले NVSP Portal या वोटर-सर्विसिज पोर्टल पर लॉग-इन करें
  • मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें, फिर OTP वेरिफाई करें
  • लॉगइन के बाद E-EPIC Download टैब पर जाएं. यहां EPIC नंबर या फॉर्म रेफरेंस नंबर से खोजें
  • खोज के बाद स्क्रीन पर आपका वोटर-आईडी विवरण आएगा. OTP वेरिफिकेशन के बाद आप अपना ई-EPIC (डिजिटल वोटर-कार्ड) डाउनलोड कर सकते हैं.

बदल गया घर का एड्रेस, तो अब Aadhaar Card भी कर लें अपडेट, बस करने होंगे ये आसान स्टेप्स फॉलो

DigiLocker से Demat और Mutual Fund अकाउंट कैसे लिंक करें? आसान स्टेप्स में जानिए

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola