Vivo Y500i: 7200mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ वीवो ने लॉन्च किया नया फोन, जानें प्राइस और फीचर्स

Updated:
विज्ञापन
Vivo Y500i: 7200mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ वीवो ने लॉन्च किया नया फोन, जानें प्राइस और फीचर्स

वीवो ने अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y500i चीन में लॉन्च कर दिया है. इस फोन में बड़ी 7200mAh बैटरी और Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है. कंपनी ने इसे तीन रंगों और कई RAM-स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया है. आइए जानते हैं कि यह फोन कितनी कीमत में लॉन्च हुआ है.

विज्ञापन

चीनी कंपनी Vivo ने चुपचाप अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y500i चीन में लॉन्च कर दिया है. यह फोन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है. इसे तीन अलग-अलग रंगों में कंपनी से उतारा है और इसमें रैम व स्टोरेज के कई ऑप्शन मिलते हैं. फोन की मोटाई 8.39mm है और वजन करीब 219 ग्राम है. इसमें बड़ी 7,200mAh की बैटरी दी गई है. आइए जानते हैं इस फोन के बाकी फीचर्स और इसकी कीमत से जुड़ी पूरी जानकारी.

Vivo Y500i की कीमत और उपलब्धता

चीन में इस फोन की शुरुआती कीमत CNY 1,499 (करीब ₹19,000) रखी गई है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है. वहीं 8GB+256GB, 8GB+512GB और 12GB+256GB वाले मॉडल्स की कीमत CNY 1,799 (करीब ₹23,000) और CNY 1,999 (करीब ₹26,000) है. सबसे महंगा वेरिएंट 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत CNY 2,199 (लगभग ₹28,000) है.

यह फोन अभी चीन में Vivo के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसे Galaxy Silver, Phoenix Gold और Obsidian Black जैसे रंगों में खरीदा जा सकता है.

Vivo Y500i के फीचर्स

Vivo Y500i एक ड्यूल सिम फोन है, जो Android 16 पर चलने वाले OriginOS 6 पर काम करता है. इसमें 6.75 इंच की बड़ी LCD स्क्रीन दी गई है. इस फोन में Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर लगा है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है. इसमें दो फास्ट कोर हैं जो 2.2GHz की स्पीड पर चलते हैं और छह पावर सेविंग कोर हैं जो 1.95GHz की रफ्तार से काम करते हैं.

कैमरे की बात करें तो Vivo Y500i में पीछे की तरफ 50MP का एक कैमरा दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर, ऑटोफोकस और 10 गुना डिजिटल जूम की सुविधा मिलती है. आगे की तरफ 5MP का फ्रंट कैमरा है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के काम आता है.

इसके अलावा यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी हल्की बारिश या पानी में गिरने पर भी इसे ज्यादा नुकसान नहीं होगा.

Vivo Y500i में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन में 5G और 4G दोनों नेटवर्क चलते हैं, साथ ही ड्यूल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 4.2 और USB Type-C पोर्ट भी मिलता है.

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता नॉर्मल फोन से महंगे क्यों होते हैं फोल्डेबल स्मार्टफोन? जानिए कीमत के पीछे छुपी पूरी टेक्नोलॉजी

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola