Viral Video: पानी देख नाच उठा नन्हा हाथी, लगाई ऐसी मस्तीभरी डाइव की पूरा इंटरनेट समाज हो गया खुश
Published by : Shivani Shah Updated At : 04 Aug 2025 3:23 PM
Viral Video of baby elephant
Viral Video: सोशल मीडिया पर आजकल नन्हे हाथी के वीडियो काफी पसंद किये जा रहे हैं. नन्हे हाथियों के मस्ती भरे वीडियो लोगों का दिल जीत रहे हैं. ऐसे में एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक छोटे हाथी की क्यूटनेस खूब वायरल हो रही है. छोटा हाथी पानी देख कर खुश हो जाता है लेकिन अच्छे से छलांग नहीं लगा पाता. हाथी का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. आप भी देखिए.
Viral Video: हाथी के बच्चे दिखने में जितने मासूम होते हैं उतने ही शरारती भी. उछल-कूद में नन्हे हाथी बिल्कुल इंसान के बच्चों की तरह है. मासूम आंखों वाले ये हाथी के बच्चे या तो शांति से सोते रहते हैं या फिर इधर-उधर उधम चौकड़ी मचाते रहते हैं. सोशल मीडिया पर भी हाथी के कई सारे शरारत भरे वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसे में नन्हे हाथी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें हाथी के बच्चा पानी देख उसमें उछलने कूदने लगता है. वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग खूब प्यार जता रहे हैं और भर भरकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
क्या है वीडियो में?
सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर @tuskershelter नाम के पेज से नन्हें हाथी के इस वीडियो को शेयर किया गया है. जिसमें एक छोटे से तालाब में पहले से एक बड़ा हाथी बैठा हुआ है. ऐसे में एक नन्हा हाथी उस पानी में छलांग लगाने के लिए बेताब रहता है. अपने दोनों पैरों को उठाकर नन्हा हाथी पानी में छलांग लगाने की कोशिश करता है. लेकिन बैलेंस नहीं बन पाने के कारण बेचारा सीधे पानी में गिर जाता है. वीडियो में नन्हे हाथी की कोशिश, मस्ती और एनर्जी साफ नजर आ रही है. इस छोटे हाथी की फिसलन भी मासूमियत से भरी हुई है. वहीं, लोगों के हाथी का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है.
लोग कर रहे कमेंट्स
इंस्टाग्राम पर शेयर किये गए इस वीडियो पर अब तक 55 हजार से ज्यादा व्यूज, लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं. लोग कमेंट सेक्शन में भर भरकर हाथी की इस नटखट भरी कोशिश पर प्यार लूटा रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है कि, ‘सोशल मीडिया पर इस वक्त नन्हे हाथी की ये वीडियो सबसे प्यारी चीज है.’ दूसरे ने कमेंट किया कि, ‘नन्हे हाथी की इस मासूमियत ने मेरा दिन बना दिया है.’ वहीं, तीसरे ने कमेंट करते हुए लिखा है कि यकीन नहीं होता हाथी के बच्चे भी इंसानों के बच्चों की तरह ही शरारत करते हैं.’
Viral Video: मां हंस ने बच्चों को बचाने के लिए सीगल से भिड़कर दिखाई जबरदस्त ताकत
Viral Video: बंदर ने सांप को गले में लपेटा, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
Viral Video: तेंदुए ने उड़कर किया शिकार, जंगल का वायरल वीडियो देख हैरान हुए लोग
Viral Video: एक साथ दो मेंढकों को निगल गया कोबरा, फिर जो हुआ वो हैरान कर देगा
कोबरा के सामने नागिन डांस कर फंसा युवक, Viral Video ने उड़ाये होश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










