Viral Video: मुश्किलें आईं, गिरा भी… लेकिन रुका नहीं, पत्थरीले पहाड़ पर संघर्ष करता रहा ऊंट, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन

al generated photo

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक ऊंट को पहाड़ से लड़खड़ाते हुए नीचे जमीन पर गिरते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा है और प्रतिक्रिया दी है. आप भी देखिए इस वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक ऊंट ऊंचे पत्थरीले पहाड़ पर चढ़ा हुआ है. वह धीरे-धीरे नीचे सड़क पर उतरने की कोशिश कर रहा है. लेकिन जमीन ढलान और ऊबड़-खाबड़ होने के कारण वह संतुलन नहीं बना पाता है. ऊंट का पैर फिसलता है और वह तेजी से लुढ़कते हुए नीचे की ओर गिरने लगता है.

विज्ञापन

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऊंट पहाड़ पर संतुलन बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है. लेकिन बार-बार नाकामयाब हो रहा है. यहां तक कि जब वह जमीन पर गिर जाता है और लुढ़कते हुए नीचे गिरने लगता है, तब भी वह हार नहीं मानता है. वह लगातार खुद को बचाने की कोशिश करता रहता है.

इसके बाद ऊंट को रास्ते पर गिरता देखा जा सकता है. वह रास्ते पर कुछ समय के लिए वैसे ही बैठा रहता है, लेकिन थोड़ी देर बाद ही उठ खड़ा होता है और वहां से जाने लगता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video : खूंखार कुत्ता महिला पर झपटा, डरावना वीडियो वायरल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola