Vi ने भरी हुंकार, 23 और शहरों में शुरू होगी 5G सर्विस, इन प्लान्स में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

Vi 5G Service
Vi ने भारत के 23 और शहरों में 5G नेटवर्क का विस्तार की घोसणा की है जिससे जयपुर और कोलकाता जैसे शहरी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी. इससे पहले कंपनी ने पांच शहरों में 5G सेवा की शुरुआत की थी. अब कंपनी ने ₹299 से शुरू होने वाले अनलिमिटेड 5G डेटा प्लान भी पेश किए हैं.
Vi 5G: भारत में वोडाफोन आइडिया (Vi) की 5G सेवा की शुरुआत में भले ही थोड़ी देर से हुई हो लेकिन कंपनी अब इस अंतर को भरने के लिए पूरा जोर लगा रही है. फिलहाल, Vi की 5G सेवाएं दिल्ली, बेंगलुरु, पटना और मुंबई सहित कई शहरों में शुरू हो चुकी हैं. इस सप्ताह कंपनी ने घोषणा की है कि उसका 5G नेटवर्क जल्द ही 23 और शहरों में उपलब्ध होने जा रह रहा है.
इन नए शहरों को कंपनी की 5G विस्तार योजना में शामिल किया गया है जो 17 प्रमुख टेलीकॉम सर्किलों को कवर करती है. वोडाफोन आइडिया इकलौता ऐसा टेलीकॉम ऑपरेटर है जो अपने सभी प्लानों में अनलिमिटेड 5G डेटा दे रहा है. कंपनी को भरोसा है कि ग्राहक इसकी 5G सेवा को एक बेहतर विकल्प के रूप में इस्तेमाल करेंगे. आइए जानते हैं किन 23 शहरों में Vi की 5G सेवा शुरू होने जा रही है और किन रिचार्ज प्लान्स में हमें अनलिमिटेड 5G डेटा मिलने वाला है.
इन 23 शहरों में शुरू होने जा रही है Vi 5G सर्विस
वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने 5G नेटवर्क के विस्तार में लगी हुई है. कंपनी ने अब घोसणा की है कि आने वाले समय में फेज वाइज नए शहरों में शुरू करेगी. इस फेज में कंपनी ने 23 नए शहरों को अपने 5G कवरेज में शामिल किया है. जिन शहरों में अब Vi की 5G सेवा उपलब्ध होगी उनमें अहमदाबाद, आगरा, औरंगाबाद, कोझिकोड, कोचीन, देहरादून, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मदुरै, मलप्पुरम, मेरठ, नागपुर, नासिक, पुणे, राजकोट, सोनीपत, सूरत, सिलीगुड़ी, त्रिवेंद्रम, वडोदरा और विजाग शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले, इस प्लान में मुकेश अंबानी दे रहे अनलिमिटेड डेटा के साथ ₹50 कैशबैक, जानें कीमत
इन प्लान्स में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा
Vi ने उन यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G प्लान पेश किया है जिनके पास 5G स्मार्टफोन मौजूद है. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को केवल ₹299 वाले प्लान से अपना मोबाइल नंबर रिचार्ज कराना होगा. इसके बाद वे बिना किसी डेटा लिमिट के अनलिमिटेड 5G इंटरनेट का फायदा उठा सकते हैं. यूजर जितना चाहें उतना डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं उस पर कोई लिमिट नहीं होगी.
अगर आप भी Vi के अनलिमिटेड 5G इंटरनेट का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको 299 रुपये, 349 रुपये, 365 रुपये, 579 रुपये, 649 रुपये, 859 रुपये, 979 रुपये और 3,599 रुपये का रिचार्ज करना पड़ेगा. इन प्लान्स में अलग-अलग बेनिफिट्स देखने को मिलेंगे इसलिए अपनी जरूरत के हिसाब से आप इनमें से किसी को भी चुन सकते हैं.
यह भी पढ़ें: BSNL 5G सर्विस इन जगहों पर हुई शुरू, चेक करें आपका शहर लिस्ट में है या नहीं
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




