Laptop की बैटरी पलक झपकते ही हो जाती है खत्म? ये 5 तरीके आपकी बैटरी लाइफ को कर देंगे दुगना

Published by : Ankit Anand Updated At : 21 Nov 2025 6:54 AM

विज्ञापन

tips to double laptop battery life

Laptop Battery: क्या आपको भी हर हफ्ते अपनी लैपटॉप की बैटरी पहले से कमजोर लग रही है? इसका असली इलाज नया हार्डवेयर नहीं, बल्कि थोड़ी समझदारी वाली आदतें हैं. आइए आपको कुछ ऐसी जरूरी टिप्स बताते हैं जिसकी मदद से आप अपने लैपटॉप की बैटरी की हेल्थ सही रख सकते हैं.

विज्ञापन

Laptop Battery: आपके लैपटॉप की बैटरी ये बताती है कि आप कैसे रहते और काम करते हैं. ज्यादातर लोग खुद को ठगा हुआ महसूस करते हैं जब बैटरी का इंडिकेटर लाल हो जाए और चार्जर आस-पास न मिले. असल में बैटरी लाइफ किस्मत पर नहीं, बल्कि आपकी रोज की आदतों और सेटिंग्स पर ज्यादा निर्भर करती है. पहली बार लैपटॉप चालू करने के बाद आप उसे जैसा सेट करते हैं, वही आगे चलकर उसकी बैटरी की लाइफ तय करता है.

इसलिए शुरुआत से ही सही बैटरी आदतें अपनाना समझदारी है ताकि आपका लैपटॉप लंबे समय तक बैटरी की हेल्थ बनाए रख सके. आइए आपको कुछ ऐसी जरूरी टिप्स बताते हैं जिसकी मदद से आप अपने लैपटॉप की बैटरी की हेल्थ सही रख सकते हैं.

Battery Saver Mode का यूज करें

अधिकतर लैपटॉप बॉक्स से निकलते ही तेज, चमकदार और फुल परफॉर्मेंस मोड में चलने लगते हैं. स्क्रीन की ब्राइटनेस 100% रहती है और प्रोसेसर को आराम करने का मौका ही नहीं मिलता. सॉफ्टवेयर अपडेट चलते रहते हैं, ऐप्स बैकग्राउंड में डेटा सिंक करती हैं, और ब्राउजर में टैब्स बढ़ते जाते हैं. ऐसे में हैरानी की बात नहीं कि बैटरी जल्दी खराब हो जाती है और चार्ज एकदम उड़ जाता है.

ये बदलाव करना काफी आसान है. सबसे पहले अपने लैपटॉप की Settings में जाएं और Battery Saver Mode को डिफॉल्ट प्रोफाइल बना दें. जैसे ही आप यह मोड ऑन करते हैं, लैपटॉप फुल पावर पर चलने की जिद नहीं करता. स्क्रीन की ब्राइटनेस अपने-आप कम हो जाती है, प्रोसेसर उतनी ही ताकत इस्तेमाल करता है जितनी जरूरत होती है, बैकग्राउंड ऐप्स रुक जाते हैं और फैन भी कम आवाज करने लगता है.  

ब्राइटनेस कम रखें 

एक लंबी चलने वाली बैटरी किसी एक-दो सेटिंग बदलने से नहीं मिलती, ये ज्यादा आपके इस्तेमाल करने के तरीके पर डिपेंड करती है. ज्यादातर लोग बिना सोचे ब्राइटनेस बहुत ज्यादा रख देते हैं. बस इसे करीब 60% कर दें, और देखेंगे कि बैटरी ज्यादा देर चलेगी.

स्लीप टाइमर का यूज करें

बैटरी बाचने एक और आसान तरीका है स्लीप टाइमर का यूज कर के. मतलब, सिस्टम को ऐसे सेट करें कि कुछ मिनट यूज न करने पर खुद-ब-खुद स्लीप मोड में चला जाए. इससे हर बार जब आप थोड़ी देर के लिए हटते हैं, बैटरी बचती है.

जिन सेटिंग्स की जरूरत न हो उन्हें बंद रखें 

Bluetooth, Wi-Fi और बेवजह पड़े ब्राउजर एक्सटेंशन को बंद रखें जब तक इनकी जरूरत न हो. रोजाना की यही छोटी-छोटी आदतें असली फर्क डालती हैं.

चार्जिंग पैटर्न अनुसार ही चार्ज करें 

ये भी ध्यान रखना जरूरी है कि आप अपना लैपटॉप कैसे चार्ज करते हैं. लिथियम बैटरियां एक सेट किए गए पैटर्न पसंद करती हैं. बैटरी को करीब 40% तक आने दें और फिर 80% तक चार्ज कर लें. पूरा दिन लैपटॉप को चार्जिंग पर लगाए रखना या बैटरी को बिल्कुल जीरो होने देना सही नहीं है. ऐसा करके आप सिर्फ आज की बैटरी लाइफ नहीं बचाते बल्कि उसे एक साल और, एक प्रोजेक्ट और, एक वेब सीरीज और चलने लायक बना देते हैं.

यह भी पढ़ें: आपकी ये 3 आदतें धीरे-धीरे खत्म कर रही हैं लैपटॉप बैटरी की लाइफ, आज के आज बदल डालें इन्हें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola