Realme का धांसू गेमिंग फोन GT7 Pro मिल रहा 3 हजार रुपये सस्ता, ऐसे लगाएं मौके पे चौका
Published by : Ankit Anand Updated At : 04 Mar 2025 9:04 AM
Realme GT7 Pro
Realme GT7 Pro: Realme ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन GT 7 Pro के खरीदारों के लिए ₹3,000 के एक्सक्लूसिव कूपन की घोषणा की है. यह कूपन केवल Realme के ऑफलाइन स्टोर्स से रिडीम किया जा सकता है.
Realme GT7 Pro को भारतीय बाजार में साल 2024 में लॉन्च किया गया था, जिसमें 16GB रैम, 1.5K OLED डिस्प्ले, 120W फास्ट चार्जिंग और 5,800mAh की दमदार बैटरी जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं. खास बात यह है कि यह भारत का पहला स्मार्टफोन था, जो Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ पेश किया गया. वहीं, अब लॉन्च के कुछ महीनों बाद ही यह डिवाइस ऑफलाइन मार्केट में 3,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है.
Realme GT7 Pro: क्या है डिस्काउंट ऑफर
यह डिस्काउंट ऑफर सिर्फ ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर सीमित समय के लिए खास छूट दी जा रही है. यह ऑफर 1 मार्च से 31 मार्च 2025 तक लागू रहेगा, हालांकि कुछ राज्यों में यह उपलब्ध नहीं होगा. इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने नजदीकी रिटेल स्टोर से इस ऑफर की पुष्टि कर लें.
रियलमी जीटी7 प्रो को 12GB और 16GB रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। अब इन दोनों वेरिएंट्स पर आकर्षक छूट मिल रही है. 12GB RAM मॉडल पर 3,000 रुपये की छूट मिल रही है, जबकि 16GB RAM वेरिएंट की कीमत में 6,000 रुपये की कटौती की गई है.
लॉन्चिंग के समय 12GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये थी, जो अब ऑफर के बाद 56,999 रुपये में उपलब्ध है. वहीं, 16GB वेरिएंट की कीमत 65,999 रुपये थी, जिसे अब 62,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
गौरतलब है कि यह प्रमोशनल ऑफर केवल 31 मार्च तक वैध रहेगा. इच्छुक ग्राहक इस मौके का फायदा उठाने के लिए जल्द से जल्द अपने नजदीकी स्टोर से संपर्क कर इस फोन को अपने घर ला सकते है.
Realme GT7 Pro के फीचर्स
यह फोन 6.78-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR 10+, और Dolby Vision का सपोर्ट दिया गया है. फोन की पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स है, जिसमें हाई ब्राइटनेस मोड में 2,000 निट्स और स्टैंडर्ड मोड में 1,000 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है. साथ ही, यह फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है.
Realme GT 7 Pro भारत में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन है, जिसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है. ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 830 GPU मौजूद है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5,800mAh की बैटरी दी गई है, जो इसके चाइनीज वेरिएंट से 700mAh कम है. यह 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे फोन महज 30 मिनट में 0 से 100% तक चार्ज हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










