15 हजार से कम में तगड़े फीचर्स के साथ इस हफ्ते लॉन्च हो रहे दो स्मार्टफोन

Published by : Shivani Shah Updated At : 15 Jun 2025 2:54 PM

विज्ञापन

upcoming smartphones

Upcoming Smartphones: अगर आप भी 10 से 15 हजार रुपये के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर आपके लिए इस हफ्ते दो स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं. जिसमें आपको MediaTek Dimensity 6300 का प्रोसेसर और 6000mAh की बैटरी मिलेगी.

विज्ञापन

Upcoming Smartphones: कम बजट में धांसू फीचर्स वाला फोन किसे नहीं चाहिए. अगर आप भी ऐसे ही किसी फोन की तलाश में हैं, जो बजट में हो और धमाकेदार भी, तो फिर आपके लिए इस हफ्ते एक नहीं बल्कि दो-दो स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं. जिसकी कीमत 10 से 15000 हजार रुपये होने वाली है. जी हां, चाइनीज टेक कंपनी realme और iQOO अपने नए स्मार्टफोन इस हफ्ते लॉन्च करने की तैयारी में है. हफ्ते की शुरुआत 16 जून को जहां realme के नए स्मार्टफोन से होने वाली है तो वहीं 18 जून को iQOO अपने नए फोन को लॉन्च करेगा. तो फिर चलिए जानते हैं इनके फीचर्स और कीमत के बारे में.

50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo V50 सुपरफोन मिल रहा ₹30,000 में; दिल खुश कर देगी यह डील

Realme Narzo 80 Lite 5G

Realme कि बात करें तो 16 जून को कंपनी अपने Realme Narzo 80 Lite 5G को लॉन्च करने वाली है. 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ इस नए मॉडल में 6.56inch की HD+ LCD डिस्प्ले हो सकती है. नए मॉडल में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर हो सकता है. मॉडल के बैक पैनल में एक 50MP का रियर कैमरा और दूसरा AI लेंस हो सकता है . साथ ही सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है. 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Narzo 80 Lite 5G में 6000mAh की बैटरी मिलेगी. वहीं, कीमत कि बात करें तो कंपनी अपने इस नए मॉडल को 10 हजार रुपये से 12 हजार रुपये के बजट में लॉन्च कर सकती है.

iQOO Z10 Lite 5G

वहीं, चाइनीज टेक कंपनी iQOO अपने नए मॉडल iQOO Z10 Lite 5G को 18 जून को लॉन्च करने वाली है. Realme Narzo 80 Lite 5G की तरह iQOO के इस नए मॉडल में भी 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ इस नए मॉडल में 6.56inch की HD+ LCD डिस्प्ले हो सकती है. साथ में प्रोसेसर भी MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट हो सकता है. इसके साथ ही iQOO Z10 Lite 5G में 6000mAh की बैटरी, 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है. इस मॉडल की कीमत 10 हजार रुपये तक में हो सकती है.

सिर्फ 16 रुपये में स्मार्टवॉच, Amazon का ये ऑफर जान कर उछल पड़ेंगे आप

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola