iPhone 17 Pro पर पैसे खर्च करने से पहले देख लें ये 5 Android फोन्स, फीचर्स के मामले में देते हैं कड़ी टक्कर

Published by : Ankit Anand Updated At : 15 Jan 2026 7:55 AM

विज्ञापन

iPhone 17 Pro

अगर आप 2026 में iPhone 17 Pro की जगह कोई बढ़िया Android फोन लेने का सोच रहे हैं, तो आपके पास कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं. Samsung, Google और Vivo जैसे ब्रांड्स के टॉप मॉडल दमदार कैमरा, फास्ट प्रोसेसर, लंबे समय तक मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट और बेहतर वैल्यू के साथ Apple के नए iPhone से भी ज्यादा फीचर्स ऑफर करते हैं.

विज्ञापन

2026 में Apple के iPhone 17 Pro को कड़ी टक्कर मिल रही है. दमदार प्रोसेसर, एडवांस कैमरा फीचर्स, बड़ी बैटरी और लंबे समय तक मिलने वाले सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ Android के फ्लैगशिप फोन काफी आगे निकल चुके हैं. अगर आप iOS में बंधे बिना तगड़ी परफॉर्मेंस, बेहतरीन फोटोग्राफी और सही कीमत चाहते हैं, तो इस साल ये Android फोन वाकई ज्यादा समझदारी भरा ऑप्शन हैं, जिन्हें आप जरूर चेक कर सकते हैं.

Samsung Galaxy S25 Ultra

Samsung का Galaxy S25 Ultra एक दम टॉप-लेवल फ्लैगशिप फोन है. फीचर्स के मामले में इसमें किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी गई है. इसमें बड़ा 6.9 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है और दमदार Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन है. इसका 200MP का क्वाड कैमरा 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. साथ ही इसमें इन-बिल्ट S Pen भी मिलता है. कंपनी इस फोन के लिए 7 साल तक अपडेट देने का वादा करती है. कुल मिला कहें तो यह iPhone 17 Pro के मुकाबले एक मजबूत Android ऑप्शन बन जाता है.

Google Pixel 10 Pro

Google Pixel 10 Pro उन लोगों के लिए परफेक्ट है जिन्हें शानदार कैमरा और साफ-सुथरा सॉफ्टवेयर पसंद है. इसमें 6.3-इंच की कॉम्पैक्ट LTPO OLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. फोन में Tensor G5 चिप और 16GB तक रैम दी गई है. इसका ट्रिपल कैमरा सेटअप 5x पेरिस्कोप जूम के साथ आता है, जबकि आगे की तरफ 42MP का सेल्फी कैमरा है. AI फीचर्स की मदद से इसकी फोटोग्राफी इतनी दमदार है कि यह Apple के टॉप फोन को भी टक्कर देता है.

Vivo X300 Pro

Vivo X300 Pro खास तौर पर उन लोगों के लिए है जिन्हें मोबाइल से फोटोग्राफी करना पसंद है. इसमें 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 50MP का मेन कैमरा और Zeiss के साथ ट्यून किया गया अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है. फोन में 6.78 इंच की बड़ी LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है. दमदार Dimensity 9500 प्रोसेसर और बड़ी बैटरी इसमें दी गई है. कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन iPhone 17 Pro को भी सीधी टक्कर देता है.

Oppo Find X9 Pro

Oppo Find X9 Pro में 6.78 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है. इसमें Dimensity 9500 प्रोसेसर और तेज UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है, जिससे फोन स्मूद और फास्ट चलता है. Hasselblad के साथ ट्यून किया गया कैमरा सेटअप, जिसमें 200MP का पेरिस्कोप लेंस शामिल है, शानदार रंगों के साथ बैलेंस्ड फोटो क्लिक करता है. वहीं इसकी बड़ी बैटरी लंबे समय तक बढ़िया बैकअप देती है.

OnePlus 15

OnePlus 15 को 2026 का बढ़िया वैल्यू फ्लैगशिप कहा जा सकता है. इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है और 6.78 इंच की शार्प LTPO AMOLED स्क्रीन मिलती है. फोन में तीन 50MP कैमरों का सेटअप है, जो हर तरह की फोटो के लिए काम का है. इसकी परफॉर्मेंस फास्ट है, सॉफ्टवेयर क्लीन चलता है और कैमरा भी भरोसेमंद है, इसलिए Android फोन लेने वालों के लिए यह iPhone 17 Pro से बेहतर ऑप्शन बन जाता है.

यह भी पढ़ें: 23 हजार रुपये सस्ता हुआ Samsung का 200MP कैमरे वाला फोन, यहां मिल रही बेहतरीन डील

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola