ePaper

Gmail स्टोरेज फुल? इन आसान तरीकों से करें मिनटों में इनबॉक्स खाली

Updated at : 10 Feb 2026 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
Gmail

जीमेल

अगर आपका भी Gmail स्टोरेज फुल हो गया है और आप एक-एक कर मेल डिलीट कर रहे हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए है. क्योंकि, आज हम आपको बताएंगे कि आप बल्क में एक साथ पुराने और बेकार Mails को कैसे डिलीट कर सकते हैं.

विज्ञापन

Gmail खोलते ही अगर सबसे ऊपर “Storage Almost Full” का मैसेज दिख जाए, तो समझ लीजिए Gmail अब मदद मांग रहा है. हर दिन आने वाले प्रमोशनल मेल, न्यूजलेटर्स, OTP, बिल और ऑनलाइन शॉपिंग की रसीदें चुपचाप आपकी स्टोरेज को भर देती हैं. नतीजा ये कि जरूरी मेल आने से पहले ही जगह खत्म होने लगती है. ऐसे में मेलबॉक्स क्लीन न किया जाए, तो स्टोरेज जल्दी खत्म हो जाता है. हालांकि, Google ज्यादा स्टोरेज खरीदने का ऑप्शन दे रहा है, लेकिन वह भी समय के साथ भर ही जाता है. इसलिए सबसे बेहतर तरीका है Gmail इनबॉक्स को क्लीन करना, वो भी एक-एक मेल डिलीट किए बिना. यहां आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप कुछ ही मिनटों में बल्क में ईमेल डिलीट कर सकते हैं.

‘Unsubscribe’ टैग वाले ईमेल को ऐसे करें एक साथ डिलीट

मार्केटिंग और प्रमोशनल ईमेल Gmail स्टोरेज के फुल होने का सबसे बड़ा कारण होते हैं. इन्हें एक साथ हटाने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले वेब ब्राउजर में Gmail ओपन करें और Inbox पर जाएं.
  • ऊपर सर्च बार में Unsubscribe टाइप करें और एंटर दबाएं.
  • अब आपके सामने वो सभी ईमेल आ जाएंगे, जिनमें अनसब्सक्राइब का ऑप्शन होता है. कंपनियों के लिए ऐसा ऑप्शन देना कानूनी तौर पर जरूरी होता है.
  • अब ईमेल लिस्ट के ऊपर लेफ्ट साइड बने छोटे चेकबॉक्स पर क्लिक करें, इससे पहले पेज के सभी ईमेल सेलेक्ट हो जाएंगे.
  • इसके बाद ऊपर दिख रहे Select all conversations that match this search पर क्लिक करें.
  • अब ऊपर दिए गए Trash (डिलीट) आइकन पर क्लिक कर दें. सभी चुने गए ईमेल ट्रैश में चले जाएंगे.

अगर आप Promotions या Social टैब का ईमेल हटाना चाहते हैं, तो वहां जाकर यही प्रोसेस रिपीट करें.

किसी खास सेंडर या समय के ईमेल कैसे डिलीट करें?

अगर आप किसी एक कंपनी, व्यक्ति या पुराने समय के ईमेल को हटाना चाहते हैं, तो Gmail का सर्च फीचर बहुत काम आता है. ऐसे में Gmail ओपन कर सर्च बार में ये कमांड्स डालें:

  • किसी खास सेंडर के ईमेल हटाने के लिए: from:sender_email_address
  • किसी खास ईमेल आईडी पर आए मेल हटाने के लिए: to:email_address
  • किसी खास तारीख के बाद के ईमेल हटाने के लिए: after:2023-11-01 (तारीख आप अपनी जरूरत के हिसाब से बदल सकते हैं)
  • आप इन कमांड्स को जोड़ भी सकते हैं, जैसे: from:company@email.com OR after:2023-11-01
  • अब ऊपर लेफ्ट साइड के चेकबॉक्स पर क्लिक करें और फिर Trash आइकन पर क्लिक करके सारे ईमेल एक साथ डिलीट कर दें.

गलती से डिलीट हुए ईमेल को कैसे रिस्टोर करें?

अगर आपने कोई जरूरी ईमेल गलती से डिलीट कर दिया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. डिलीट किए गए ईमेल Trash फोल्डर में चले जाते हैं और वहां 30 दिन तक सुरक्षित रहते हैं. इस दौरान आप Trash फोल्डर में जाकर उस ईमेल को दोबारा Restore कर सकते हैं. 30 दिन बाद ईमेल अपने आप हमेशा के लिए डिलीट हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें: पुराना Gmail Address बदलना चाहते हैं? बिना डेटा खोए जानिए नया एड्रेस कैसे बनाएं

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola