SparkCat का खतरा करोड़ों मोबाइल यूजर्स पर मंडराया, 28 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 06 Feb 2025 4:10 PM

विज्ञापन

SparkCat Alert

SparkCat: कैस्परस्की की रिपोर्ट के अनुसार, कई ऐप्स में एक खतरनाक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट (SDK) देखा गया है. SDK के इस खतरनाक वायरस का नाम SparkCat बताया जा रहा है.

विज्ञापन

What Is SparkCat: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी खबर है. इस समय एक नया वायरस स्मार्टफोन को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है. यह मैलवेयर एंड्रॉयड और iOS दोनों ही तरह के डिवाइसेस को अपना निशाना बना रहा है. ऐसे में आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है.

प्ले स्टोर और ऐप स्टोर, दोनों जगह मौजूद

कैस्परस्की की रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा समय में कई सारे ऐप्स में एक खतरनाक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट (SDK)  देखा गया है. SDK के इस खतरनाक वायरस का नाम SparkCat बताया जा रहा है. यह SDK अभी गूगल प्ले स्टोर और Apple App Store पर मौजूद कई सारे ऐप्स को अपना निशाना बना चुका है. यूजर्स की थोड़ी भी लापरवाही उनके पर्सनल डेटा को बड़ा नुकसान कर सकता है.

SparkCat कई ऐप्स में मिला

SparkCat वायरस को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वे ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट रिकवरी फ्रैंक्स को चुरा सकें. रिपोर्ट के अनुसार, स्पार्ककैट से इन्फेक्टेड ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से लगभग 2.42 लाख लोगों ने डाउनलोड किया है. अब तक लगभग 18 एंड्रॉयड ऐप्स और 10 iOS ऐप्स में SparkCat वायरस पाया गया है. ऐसे में यूजर्स को सतर्क रहने की जरूरत है.

SparkCat डिवाइस में मौजूद फोटो स्कैन कर लेता है

स्पार्क कैट मैलवेयर यूजर के फोन में मौजूद इमेज को स्कैन कर क्रिप्टो वॉलेट रिकवरी फ्रेज को चुरा लेता है. आम तौर पर यूजर्स अपने रिकवरी फ्रेज का स्क्रीनशॉट लेकर स्टोर कर रखते हैं. स्पार्ककैट इन स्क्रीनशॉट्स को गूगल एमएल किट ओसीआर के जरिये स्कैन करता है. यह चीनी, जापानी, कोरियाई, अंग्रेजी, फ्रेंच, इतालवी, पुर्तगाली समेत कई भाषाओं के खास कीवर्ड्स को पहचानने में सक्षम है.

बिना इंटरनेट के भी चलेगा व्हॉट्सऐप, बड़े काम का है यह फीचर, जानें इस्तेमाल का पूरा तरीका

Tech Tips: अपने लैपटॉप में लगाएं पिक्चर पासवर्ड, बड़े काम का है यह सीक्रेट फीचर

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola