Tech Tips: अपने लैपटॉप में लगाएं पिक्चर पासवर्ड, बड़े काम का है यह सीक्रेट फीचर
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 21 Jan 2025 1:15 PM
Laptop Hacks Tech Tips : पिक्चर पासवर्ड विंडोज लैपटॉप में मिलने वाला एक सीक्रेट फीचर है, जिसके बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है. आइए जानें इसके बारे में कि इसे एनेबल कर आप अपना लैपटॉप कैसे सेफगार्ड कर सकते हैं.
Laptop Hacks Tech Tips : पिक्चर पासवर्ड विंडोज लैपटॉप में मिलने वाला एक सीक्रेट फीचर है, जिसके बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है. आइए जानें इसके बारे में कि इसे एनेबल कर आप अपना लैपटॉप कैसे सेफगार्ड कर सकते हैं.
Tech Tips How To Use Picture Password: आज के समय में लगभग हर प्रोफेशनल व्यक्ति लैपटॉप का इस्तेमाल जरूर करता है. लैपटॉप में ऐसे बहुत सारे डॉक्यूमेंट्स और डेटा मौजूद रहते हैं, जो काफी महत्वपूर्ण और गोपनीय होते हैं. इसलिए लोग अपने लैपटॉप में पासवर्ड सेट करके रखते हैं, जिससे कोई छेड़छाड़ न कर सके. अगर आप लैपटॉप में पुराने तरीका का पासवर्ड डालकर ऊब चुके हैं, तो अब आप पिक्चर पासवर्ड के माध्यम से अपने लैपटॉप को लॉक करके सिक्योर रख सकते हैं. पिक्चर पासवर्ड विंडो लैपटॉप में मिलने वाला एक सीक्रेट फीचर है, जिसकी जानकारी ज्यादातर लोगों को नहीं है. इस तरीके से आप एक तस्वीर को अपने लैपटॉप क पासवर्ड बना सकते हैं.
पासवर्ड हैकिंग के लिहाज से भी काफी सिक्योर तरीका
लैपटॉप पिक्चर पासवर्ड में आपको बस स्क्रीन पर दिख रही तस्वीर पर तीन जगह क्लिक करना होता है. इन तीन जगह क्लिक करते ही आपका लैपटॉप आसानी से अनलॉक हो जाता है. यह फीचर उन लोगों के लिए काफी मजेदार साबित होगा, जो लैपटॉप में हर दिन कुछ नया करना पसंद करते हैं. इसके अलावा यह आज के डिजिटल दौर में साइबर अटैक व पासवर्ड हैकिंग के लिहाज से भी काफी सिक्योर तरीका हो सकता है. इस तरह के लॉक को हैकर्स द्वारा भी हैक नहीं किया जा सकता है. ऐसे में आप इन आसान टिप्स को फॉलो करके अपने विंडो लैपटॉप में पिक्चर पासवर्ड सेट कर सकते हैं.
लैपटॉप में इस तरह सेट करें पिक्चर पासवर्ड
- सबसे पहले अपने लैपटॉप में विंडो + आइ प्रेस करें
- इसके बाद सर्च में जाकर पिक्चर पासवर्ड सर्च करें
- अब आपके सामने सेट अप अ पिक्चर पासवर्ड का ऑप्शन आयेगा
- आपको सेट अप अ पिक्चर पासवर्ड वाले ऑप्शन को चुनना है
- इसके बाद अगली विंडो में आपको कई ऑप्शन दिखाई देंगे. आपको स्क्रॉल डाउन करके पिक्चर पासवर्ड वाले ऑप्शन को चुनना है
- इस ऑप्शन पर क्लिक करके ऐड ऑप्शन पर टैप करें
- इसके बाद आपको अपने लैपटॉप का पासवर्ड डालना होगा
- अब आपके सामने एक पिक्चर ओपन हो जाएगी. पिक्चर पासवर्ड सेट करने के लिए आपको स्क्रीन पर दिख रही पिक्चर में कहीं 3 जगह क्लिक करना है. यह तीन क्लिक आपके लैपटॉप का पासवर्ड सेट हो जायेंगे.
- अब आपको लैपटॉप ओपन करने के लिए पासवर्ड डालने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. आपको बस सामने दिख रही फोटो के उन तीन हिस्सों पर क्लिक करना है, जिन पर क्लिक करके आपका लैपटॉप अनलॉक हो जाएगा.
iPhone यूजर्स तुरंत बंद कर दें ये तीन सेटिंग्स, नहीं तो आपका पर्सनल डेटा हो सकता है लीक
Tech Tips: अपने मोबाइल फोन की सिक्योरिटी ऐसे करें चाक-चौबंद, ये टिप्स करेंगे आपकी मदद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










