₹40000 से कम में मिल रहे फ्लैगशिप जैसे स्मार्टफोन्स, ये 4 ऑप्शन हैं सबसे दमदार
40 हजार रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन ऑप्शन
अब ₹40000 के बजट में टेक कंपनियां ऐसे स्मार्टफोन्स लॉन्च करने लगी है, जो कम कीमत में फ्लैगशिप जैसा एक्सपीरियंस देते हैं. यहां कुछ ऐसे ऑपशंस के बारे में बताया गया है, जो आपके हर जरूरत के लिए फिट बैठ जाएगा.
अगर आप ₹40,000 की रेंज में नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, लेकिन कन्फ्यूज हैं कि कौन-सा फोन सही रहेगा, तो सीधा सा सुझाव यही है कि अब इस बजट में आपको सिर्फ ठीक-ठाक नहीं, बल्कि लगभग फ्लैगशिप जैसा एक्सपीरियंस मिल सकता है. इस सेगमेंट में OnePlus Nord 6 से लेकर Pixel 9a तक आपको ऐसे स्मार्टफोन्स मिल जाएंगे, जो नॉर्मल यूज के साथ-साथ गेमिंग, कैमरा और बैटरी के मामले में भी फ्लैगशिप जैसा एक्सपीरियंस देते हैं.
OnePlus Nord 6 (₹38,999 से शुरू)
OnePlus ने 2026 में अपना पहला स्मार्टफोन Nord 6 लॉन्च किया है, जो इस प्राइस रेंज में ऑल राउंडर एक्सपीरियंस देता है. इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिससे गेमिंग से लेकर मल्टीटास्किंग तक में स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा.
OxygenOS 16 के साथ फोन में स्मूद एनिमेशन, कस्टमाइज़ेशन के ढेर सारे ऑप्शन और एडवांस्ड AI फीचर्स मिलेंगे. 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और बड़ी 9,000mAh बैटरी इसे एंटरटेनमेंट और गेमिंग के लिए शानदार ऑप्शन बनाती है.
फोटोग्राफी के लिए, इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony LYT-600 + 8MP का रियर कैमरा मिलेगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
Nothing Phone 4a Pro (शुरुआती कीमत ₹39,999)
Nothing Phone (4a) Pro इस सेगमेंट में टेलीफोटो लेंस के साथ आने वाले कुछ चुनिंदा फोन्स में से एक है. इसमें 50MP JN5 3.5x टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जो शानदार पोर्ट्रेट और डिटेल्ड शॉट्स कैप्चर करता है. 80mm फोकल लेंथ की मदद से आप दूर के सब्जेक्ट को क्लियर तरीके से कैप्चर कर सकते हैं. इसके अलावा, 50MP Sony LYT700C मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी शानदार फोटो क्वालिटी देते हैं.
इसमें 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा, जिससे यह गेमिंग और मल्टीटास्किंग में अच्छा परफॉर्मेंस देगा. हालांकि, इसमें सिर्फ 5400mAh बैटरी मिलेगी, जो आसानी से एक दिन निकाल देती है.
Google Pixel 9a (शुरुआती कीमत ₹39,999)
Google Pixel 9a इस सेगमेंट में उन यूजर्स के लिए है, जो क्लीन सॉफ्टवेयर और शानदार कैमरा चाहते हैं.
इसका डिजाइन बेहद सिंपल और यूनिक है, जिसमें कोई बड़ा कैमरा बंप नहीं मिलता. 5,100mAh बैटरी और 6.3-इंच POLED डिस्प्ले इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए अच्छा बनाते हैं.
Pixel 9a की सबसे बड़ी ताकत इसका स्टॉक Android एक्सपीरियंस और लंबे समय तक मिलने वाले अपडेट्स हैं. साथ ही, इसकी कैमरा क्वालिटी हर तरह की लाइटिंग में भरोसेमंद रहती है.
Vivo V70 FE (₹37,999 से शुरू)
फोटोग्राफी लवर्स के लिए, Vivo V70 FE अच्छा ऑप्शन है. इसमें OIS सपोर्ट के साथ 200MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है. इसके साथ ही 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलेगा, जिसमें Aura Light सपोर्ट दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा.
इस स्मार्टफोन में AI Magic Weather, AI Magic Landscape, AI Four-Season Portrait और AI बेस्ड 30x सुपर जूम जैसे जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं, जो फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं.
इसमें MediaTek Dimensity 7360-Turbo दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान अच्छा परफॉर्म करता है. यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है. इसमें 90W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh बैटरी मिलेगी.
यह भी पढ़ें: ₹10499 से ₹38999 तक, इस हफ्ते लॉन्च हुए 4 नये स्मार्टफोन्स, देखिए लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










