चीन की ‘दुश्मन’ बनीं कोरियाई और जापानी Smart TV कंपनियां, सेल की लग गई वाट

Updated:
विज्ञापन
चीन की ‘दुश्मन’ बनीं कोरियाई और जापानी Smart TV कंपनियां, सेल की लग गई वाट

Smart TV : सैमसंग की बिक्री में 40 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई. कुल स्मार्ट टीवी की बिक्री में इसकी हिस्सेदारी 16 प्रतिशत रही. इसके बाद दक्षिण कोरिया की कंपनी एलजी का स्थान है, जिसने भारत में 43 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कुल स्मार्ट टीवी बिक्री में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है.

विज्ञापन

Smart TV की बिक्री भारत में मार्च तिमाही में 14 प्रतिशत गिर गई है. काउंटरपॉइंट रिसर्च की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. इसमें कहा गया है कि ऊंचे भंडारण तथा कमजोर उपभोक्ता मांग की वजह से 2024 के कैलेंडर साल में स्मार्ट टीवी की बिक्री में 10 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है.

इसके अलावा, तिमाही के दौरान चीन के ब्रांड के स्मार्ट टीवी की बिक्री में 30 प्रतिशत गिरावट आने के बीच शाओमी को पछाड़कर सैमसंग शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है. रिपोर्ट के अनुसार, चीनी ब्रांड की बिक्री में 30 प्रतिशत की गिरावट वनप्लस, हायर और रियलमी जैसे ब्रांड के कारण थी.

10 हजार रुपये से सस्ते ये हैं बेस्ट Smart TV, कीमत 5499 से शुरू

पहली तिमाही में सैमसंग की बिक्री में 40 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई. कुल स्मार्ट टीवी की बिक्री में इसकी हिस्सेदारी 16 प्रतिशत रही. इसके बाद दक्षिण कोरिया की कंपनी एलजी का स्थान है, जिसने भारत में 43 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कुल स्मार्ट टीवी बिक्री में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है.

इसमें कहा गया कि चीनी ब्रांड एमआई और टीसीएल ने बिक्री में क्रमशः दो और चार प्रतिशत की गिरावट दर्ज की. इनकी बाजार हिस्सेदारी क्रमश: 12 प्रतिशत और सात प्रतिशत रही.

सोनी ने जनवरी-मार्च अवधि में बिक्री में 19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जिसकी कुल भारतीय स्मार्ट टीवी बिक्री में सात प्रतिशत की हिस्सेदारी रही.

मार्च तिमाही में भारत में स्मार्ट टीवी की बिक्री में कितनी गिरावट आई?

स्मार्ट टीवी की बिक्री में मार्च तिमाही में 14 प्रतिशत गिरावट आई है।

क्या 2024 में स्मार्ट टीवी की बिक्री में और गिरावट आने की संभावना है?

हाँ, रिपोर्ट के अनुसार 2024 के कैलेंडर साल में स्मार्ट टीवी की बिक्री में 10 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है।

कौन सा ब्रांड इस तिमाही में शीर्ष स्थान पर रहा?

सैमसंग ने इस तिमाही में शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि शाओमी की बिक्री में गिरावट आई है।

चीनी ब्रांडों की बिक्री में कितनी गिरावट आई?

चीन के ब्रांडों की स्मार्ट टीवी बिक्री में 30 प्रतिशत गिरावट आई है, जो वनप्लस, हायर और रियलमी जैसे ब्रांडों के कारण हुई।

कौन से ब्रांडों ने सबसे अधिक बिक्री में वृद्धि दर्ज की?

सैमसंग ने 40 प्रतिशत और एलजी ने 43 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जबकि सोनी ने भी 19 प्रतिशत की वृद्धि दिखाई है।

Xiaomi Smart TV A Series : 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आये शाओमी के 3 नये स्मार्ट टीवी, जानें खूबियां

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

स्मार्ट टीवी की बिक्री में मार्च तिमाही में 14 प्रतिशत गिरावट आई है।