iPhone 14 इससे सस्ता कहीं नहीं मिलेगा, अभी लपक लें ऑफर

Updated:
विज्ञापन
iPhone 14 इससे सस्ता कहीं नहीं मिलेगा, अभी लपक लें ऑफर

Sasta iPhone Kaha Milega : आईफोन 14 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर बड़ी छूट के साथ खरीदा जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे-

विज्ञापन

Sasta iPhone Kaha Milega : नया आईफोन लेने का प्लान कर रहे हैं और पॉकेट इसकी इजाजत नहीं दे रहा है, तो टेंशन न लें. आईफोन 14 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट को ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर बड़ी छूट के साथ आप खरीद सकते हैं. ऐपल के इस हैंडसेट की मूल कीमत 69,900 रुपये है, लेकिन आप इसे कहीं सस्ते में खरीद सकते हैं. हम आपको बताते हैं कैसे-

आईफोन 14 पर क्या है ऑफर?

ऐपल आईफोन 14 फ्लिपकार्ट पर 54,999 रुपये की कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है. फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर के तहत हैंडसेट पर 41,000 रुपये तक की छूट दे रहा है. इसके साथ ही, फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट कर 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट पाने का भी मौका है. आपको बता दें कि हैंडसेट की वास्तविक कीमत 69,900 रुपये है, लेकिन एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठा कर आप इस फोन को 15 हजार रुपये में खरीद सकते हैं.

iPhone 16: बड़े अपग्रेड के साथ आ रहा नया आईफोन, ये है लेटेस्ट अपडेट

आईफोन 14 के फीचर्स कैसे हैं?

आईफोन 14 का डिस्प्ले 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED वाला है. इसका रेजॉल्यूशन 2,532×1,170 पिक्सल का है. यह 1,200 निट्स ब्राइटनेस HDR सपोर्ट और फेस ID सेंसर सपोर्ट के साथ आता है. यह ऐपल के 6 कोर प्रॉसेसर वाले A15 चिपसेट से लैस है, जिसे बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 4GB रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. लंबे बैकअप के लिए इस हैंडसेट में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,279mAh की बैटरी का पावर दिया गया है.

कैमरा की बात

आईफोन 14 के रियर पैनल पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए LED फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.5 अपर्चर वाला 12MP का मुख्य और f/2.4 अपर्चर वाला 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल किया गया है. ऐपल के इस हैंडसेट के फ्रंट में सेल्फी के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 12MP का कैमरा लगा है, जो 1080p और 720p में वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है. 2G, 3G, 4G और 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करनेवाले इस हैंडसेट का वजन 172 ग्राम है.

1.5 करोड़ का iPhone! यह कंपनी लायी सबसे महंगा स्मार्टफोन, देखें ऐसा क्या है इसमें खास

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola