Samsung का ये मुड़ने वाला फोन हुआ 61 हजार से भी ज्यादा सस्ता, देखें कहां मिल रही है धमाकेदार डील

Updated:
विज्ञापन
Samsung Galaxy Z Fold 6 Price Drop

Samsung Galaxy Z Fold 6 फ्लिपकार्ट पर हुआ सस्ता

Samsung Galaxy Z Fold 6 की कीमत लॉन्च के बाद एक बार फिर घट गयी है. अब ये प्रीमियम फोल्डेबल फोन अपनी असली कीमत से करीब 61,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है. इसके अलावा अलग-अलग बैंक ऑफर्स के साथ और भी बचत करने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

Samsung Galaxy Z Fold 6 Price Drop: सैमसंग के फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन की भारत में कीमत में बड़ी कटौती की गई है. हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy Z Fold 6 की. साल 2024 में लॉन्च हुआ यह प्रीमियम स्मार्टफोन अब अपनी लॉन्च कीमत से करीब 61 हजार रुपये तक सस्ता मिल रहा है. इतना ही नहीं, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस का फायदा उठाकर इसकी कीमत और भी कम कराई जा सकती है. आइए डिटेल में जानते हैं इस ऑफर के बारे में.

Samsung Galaxy Z Fold 6 पर छूट

Samsung Galaxy Z Fold 6 को भारत में 1,64,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. अब ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर इस पर करीब 61,066 रुपये की भारी छूट मिल रही है, जिसके बाद इसकी शुरुआती कीमत घटकर करीब 1,03,933 रुपये रह गई है.

इतना ही नहीं, पैसे की ज्यादा बचत के लिए आप बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स का भी फायदा उठा सकते हैं. अगर आप Flipkart Axis Bank कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 5% तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी. वहीं बात करें एक्सचेंज ऑफर की तो, अपना पुराना स्मार्टफोन देकर आप ₹68,050 तक की बचत कर सकते हैं. हालांकि, सही कीमत आपके फोन के मॉडल और उसकी हालत पर निर्भर करेगी.

Samsung Galaxy Z Fold 6 Price Drop On Flipkart
Samsung galaxy z fold 6 price drop on flipkart

Samsung Galaxy Z Fold 6 के फीचर्स

फोन में 7.6 इंच की बड़ी फोल्डेबल Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. इसके अलावा बाहर की तरफ 6.3 इंच की Dynamic AMOLED 2X कवर स्क्रीन दी गई है, जिसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया है. फोन में 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है.

Galaxy Z Fold 6 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 10MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. बैटरी की बात करें तो इसमें 4400mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है.

यह भी पढ़ें: Realme से लेकर Oppo तक, जबरदस्त कैमरा के साथ जनवरी में धमाल मचाने आ रहे हैं ये स्मार्टफोन्स

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola