Samsung Galaxy S25 FE हुआ लॉन्च, सैमसंग का सबसे सस्ता फ्लैगशिप फोन, दमदार फीचर्स और AI टूल्स के साथ
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 04 Sep 2025 8:30 PM
सैमसंग गैलेक्सी S25 FE लॉन्च
Samsung ने Galaxy S25 FE को ग्लोबली लॉन्च (Samsung Galaxy S25 FE Launched) कर दिया है. जानें इसके फीचर्स, कैमरा डिटेल्स, बैटरी, AI टूल्स और भारत में कीमत की जानकारी
सैमसंग ने आज अपने बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25 FE को ग्लोबली लॉन्च (Samsung Galaxy S25 FE Launch) कर दिया है. यह Galaxy S सीरीज का सबसे किफायती मॉडल है, जिसे फैन एडिशन के नाम से भी जाना जाता है. इस स्मार्टफोन में प्रीमियम फीचर्स के साथ-साथ लेटेस्ट AI टूल्स की बौछार की गई है, जो इसे एक स्मार्ट और पावरफुल डिवाइस बनाते हैं.
डिस्प्ले और डिजाइन: बड़ा स्क्रीन, पतला बॉडी
Galaxy S25 FE में 6.7 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें Vision Booster तकनीक दी गई है, जो कलर और कॉन्ट्रास्ट को बेहतर बनाती है.
- मोटाई: 7.4mm
- वजन: 190 ग्राम
- प्रोटेक्शन: Gorilla Glass Victus+
- IP68 रेटिंग के साथ वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट
कैमरा सेटअप: 4 कैमरों से शानदार फोटोग्राफी
फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है:
- 50MP वाइड कैमरा (OIS सपोर्ट)
- 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- 8MP टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल ज़ूम)
- 12MP सेल्फी कैमरा
यह कैमरा सेटअप 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और AI आधारित ProVisual Engine के साथ आता है, जिससे नाइटोग्राफी और वीडियो HDR में सुधार होता है.
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: Exynos 2400 के साथ दमदार स्पीड
Samsung ने इस बार Snapdragon या MediaTek की बजाय अपना खुद का Exynos 2400 चिपसेट इस्तेमाल किया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है.
- रैम: 8GB
- स्टोरेज ऑप्शन: 128GB / 256GB / 512GB
- OS: Android 16 पर आधारित One UI 8
- अपडेट सपोर्ट: 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट्स
बैटरी और चार्जिंग: फास्ट चार्जिंग के साथ लंबी बैकअप
Galaxy S25 FE में 4900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह फोन 30 मिनट में 65% तक चार्ज हो सकता है.
AI फीचर्स: स्मार्टफोन बना स्मार्ट
इस फोन में Samsung Galaxy AI और Google AI Pro टूल्स दिए गए हैं:
- Generative Edit
- Audio Eraser
- Gemini Live
- Circle to Search
- Portrait Studio
- यूजर्स को 6 महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलेगा
Motorola Edge 60 5G vs Samsung Galaxy A56 5G: कौन है असली बाजीगर?
Samsung Galaxy A17 5G भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ मिड-रेंज में धमाकेदार एंट्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










