₹22999 में Samsung का नया फोन, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे 6 साल तक Android अपडेट

Updated:
विज्ञापन

Samsung Galaxy M47 5G / Image: Samsung

Samsung ने भारत में Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है. स्मार्टफोन में स्मूद डिस्प्ले, Snapdragon प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और कई बढ़िया फीचर्स दिए गए हैं. इसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये रखी गई है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट का मजबूत ऑप्शन बनता है.

विज्ञापन

अगर आप 25,000 रुपये से कम बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Samsung ने भारतीय बाजार में आपके लिए एक नया ऑप्शन पेश कर दिया है. कंपनी ने Samsung Galaxy M47 5G को लॉन्च किया है, जो लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट, बड़ी बैटरी और AI फीचर्स के साथ आता है. खास बात यह है कि इस फोन को 6 साल तक Android और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे, जो इस प्राइस सेगमेंट में बेहद कम देखने को मिलता है. आइए जानते हैं इस नए स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स और क्या यह आपके लिए सही ऑप्शन हो सकता है.

कीमत और कलर ऑप्शन

Samsung Galaxy M47 5G की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये रखी गई है, जिसमें बैंक ऑफर या कूपन डिस्काउंट शामिल है. यह स्मार्टफोन Rogue Red और Blaze Blue दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. मॉडल की सेल 4 जुलाई से शुरू होगी. इच्छुक ग्राहक इसे Amazon से खरीद सकेंगे.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy M47 5G में 6.7-इंच का Full HD+ Super AMOLED फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन के साथ आता है. स्मूद स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने के लिए यह डिस्प्ले बेहतर एक्सपीरियंस देने का दावा करता है. फोन में Snapdragon प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है. यह कॉम्बिनेशन मल्टीटास्किंग, गेमिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल में फास्ट परफॉर्मेंस देने में मदद करता है.

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Galaxy M47 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा इसमें बायपास चार्जिंग फीचर भी मिलता है, जो गेमिंग के दौरान बैटरी पर कम दबाव डालने में मदद करता है. बड़ी बैटरी की वजह से यह फोन एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन आराम से चल सकता है.

6 साल तक मिलेगा सॉफ्टवेयर अपडेट

फोन Samsung One UI पर चलता है, जिसमें कई AI फीचर्स दिए गए हैं. इनमें Object Eraser, Edit Suggestion और My Filter जैसे टूल्स शामिल हैं. ये फीचर्स फोटो एडिटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट बनाने वाले यूजर्स के काफी काम आ सकते हैं. मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसका लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट है. Samsung इस स्मार्टफोन के साथ 6 साल तक Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है. अगर आप फोन को कई साल तक इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं, तो यह एक बड़ा फायदा साबित हो सकता है.

क्या Samsung Galaxy M47 5G खरीदना चाहिए?

अगर आपका बजट 25,000 रुपये के आसपास है और आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं, जिसमें बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon प्रोसेसर, AI फीचर्स और कई सालों तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिले, तो Samsung Galaxy M47 5G एक मजबूत ऑप्शन साबित हो सकता है. खासकर 6 साल के अपडेट और 6,000mAh बैटरी इसे अपने सेगमेंट के अन्य स्मार्टफोन्स से अलग बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: बजट से बाहर क्यों हो रहे हैं बजट स्मार्टफोन? Samsung से Realme तक सब ने बढ़ाये दाम

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola