70 हजार की रेंज में आये Vivo X200 सीरीज स्मार्टफोन्स कैसे हैं?

Updated:
विज्ञापन

Vivo X200, Vivo X200 Pro : दोनों फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रॉसेसर, 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 16GB तक रैम और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है. ये स्मार्टफोन्स हाई परफॉर्मेंस, शानदार डिस्प्ले और बड़े स्टोरेज के साथ आए हैं.

विज्ञापन

Vivo X200, Vivo X200 Pro Launch Review: वीवो ने भारत में अपनी नई X200 सीरीज लॉन्च की है. इसमें दो नए स्मार्टफोन – Vivo X200 और Vivo X200 Pro शामिल हैं. दोनों फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रॉसेसर, 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 16GB तक रैम और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है. ये स्मार्टफोन्स हाई परफॉर्मेंस, शानदार डिस्प्ले और पर्याप्त स्टोरेज के साथ आए हैं. दोनों मॉडल्स की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में हम लेकर आये हैं विस्तृत जानकारी-

Vivo X200 के फीचर्स कैसे हैं?

डिस्प्ले : 6.67 इंच (2800 x 1260 पिक्सल) 120 हर्ट्ज LTPS AMOLED डिस्प्ले, जो 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस वाला है
रैम और स्टोरेज : 12GB और 16GB रैम ऑप्शंस, 256GB और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज
कैमरा : 

50 मेगापिक्सल Sony LYT-818 सेंसर (एफ/1.57 अपर्चर)
50 मेगापिक्सल सैमसंग JN1 सेंसर (एफ/2.0 अपर्चर)
50 मेगापिक्सल Sony IMX882 सेंसर
डायमेंशंस : 160.27 x 74.81 x 7.99 मिमी
वजन : 197 ग्राम
बैटरी : 5800mAh बैटरी, 90W वायर्ड फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट
यह स्मार्टफोन हाई-परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी के साथ आता है.

Vivo X200 Pro के फीचर्स कैसे हैं?

डिस्प्ले : 6.78 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले, 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस

बैटरी : 6000mAh बैटरी, 90W वायर्ड फ्लैश चार्जिंग और 30W वायरलेस फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट
कैमरा :
50 मेगापिक्सल Sony LYT-818 प्राइमरी सेंसर (एफ/1.57 अपर्चर)
50 मेगापिक्सल सैमसंग JN1 सेंसर (एफ/2.0 अपर्चर)
200 मेगापिक्सल Samsung HP9 ZEISS टेलिफोटो सेंसर (एफ/2.67 अपर्चर) और 3.7x ऑप्टिकल जूम
प्रॉसेसर : ऑक्टा-कोर डाइमेंसिटी 9400 3nm प्रोसेसर और Immortalis-G925 GPU
ऑपरेटिंग सिस्टम : एंड्रॉयड 15 आधारित Funtouch OS 15
फ्रंट कैमरा : 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा
कनेक्टिविटी : 5G, Wi-Fi 7 802.11 BE, Bluetooth 5.4, GPS, Glonass, USB Type-C, NFC
IP रेटिंग : IP69+ और IP68 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट रेटिंग
वीवो एक्स200 प्रो एक हाई-एंड स्मार्टफोन है जो शानदार कैमरा, बड़ी बैटरी और नवीनतम प्रॉसेसर के साथ आता है.

Vivo X200, Vivo X200 Pro Price & Availability

Vivo X200
12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत : ₹65,999
16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत : ₹71,999
उपलब्ध रंग : नेचुरल ग्रीन और कॉस्मॉस ब्लैक

Vivo X200 Pro
16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत : ₹94,999
उपलब्ध रंग : टाइटेनियम ग्रे और कॉस्मॉस ब्लैक

Vivo X200 और Vivo X200 Pro स्मार्टफोन्स अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया-ई स्टोर और रिटेल आउटलेट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. इन दोनों फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है, जबकि सेल 19 दिसंबर से शुरू होगी.

HDFC और SBI कार्ड से खरीदने पर ₹9500 तक इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा
अतिरिक्त ₹9500 एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है
HDFC, SBI, American Express, DBS, IDFC First Bank और HDB Financial Services ट्रांजैक्शन के जरिए फोन खरीदने पर 10% कैशबैक मिलेगा.

50MP कैमरा और 5500mAh बैटरी के साथ आया Vivo Y19s, जानिए कितनी है कीमत

Vivo V40e: 3D कर्व स्क्रीन, 50MP फ्रंट कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला अल्ट्रा स्लिम स्मार्टफोन कैसा है?

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola