200MP कैमरा वाला Redmi Note 15 Pro Series भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत

Edited by Shivani Shah
Updated:
विज्ञापन

रेडमी नोट 15 प्रो सीरीज लॉन्च

रेडमी ने भारत में अपना नया Redmi Note 15 Pro Series लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में दो मॉडल्स Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ शामिल हैं. नोट 15 प्रो की शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है, तो वहीं 15 Pro+ की कीमत 34,999 रुपये से शुरू होती है. दोनों में 200MP कैमरा, AMOLED डिस्प्ले और IP रेटिंग दी गई है.

विज्ञापन

Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi ने आज भारत में अपनी नई Redmi Note 15 Pro Series लॉन्च कर दी है. इसमें दो मॉडल्स Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ शामिल हैं. ये दोनों ही मॉडल्स मिड-रेंज में लॉन्च हुए हैं. दोनों मॉडल्स में 200MP का दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और बेहतरीन परफॉर्मेंस यूजर्स को मिलेगा. ऐसे में अगर आप भी नया बजट में बढ़िया और दमदार स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो रेडमी के ये मॉडल्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं. यहां जानिए मॉडल्स के फीचर्स और कीमत.

क्या है रेडमी नोट 15 प्रो सीरीज की कीमत?

सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल Redmi Note 15 Pro की शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है, तो वहीं Redmi Note 15 Pro+ की कीमत 34,999 रुपये से शुरू होती है.
दोनों फोन सेल के लिए Amazon और Xiaomi के ऑफिशियल स्टोर्स पर अवेलेबल होंगे. 3 फरवरी से दोनों मॉडल्स की सेल शुरू हो जाएगी.

कलर ऑप्शन और स्टोरेज वेरिएंट

Redmi Note 15 Pro 5G तीन कलर Carbon Black, Mirage Blue और Silver Ash में लॉन्च होगा. वेरिएंट कि बात करें, तो मॉडल में दो वेरिएंट 8GB+128GB और 8GB+256GB ऑप्शन मिलेंगे.
 
वहीं, Redmi Note 15 Pro+ 5G भी तीन कलर Carbon Black, Coffee Mocha और Mirage Blue ऑप्शन में आने वाला है. इसमें तीन वेरिएंट 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB ऑप्शन मिलेंगे.

रेडमी नोट 15 प्रो सीरीज के फीचर्स

डिस्प्ले: दोनों स्मार्टफोन में 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करते हैं. इतना ही नहीं, अल्ट्रा-रेस्पॉन्सिव कंट्रोल के लिए अल्ट्रा-हाई 2560Hz टच सैंपलिंग रेट, HDR10+, Dolby Vision और Vivid HDR सपोर्ट भी डिस्पले में दिया गया है. स्क्रीन को Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन दी गई है. साथ में फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे ये पानी और धूल से सुरक्षित रहते हैं.

कैमरा: फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए, दोनों फोन में OIS सपोर्ट के साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. साथ में 8MP का अल्ट्रावाइड सेकेंडरी कैमरा भी मिलेगा. इससे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी स्टेबल रहती है. सेल्फी के लिए Note 15 Pro में 20MP और Note 15 Pro+ में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

परफॉर्मेंस: परफॉर्मेंस के लिए दोनों मॉडल्स में अलग-अलग चिपसेट दिए गए हैं. Redmi Note 15 Pro+ में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, तो वहीं Redmi Note 15 Pro में MediaTek Dimensity 7400-Ultra चिपसेट मिलेगा. दोनों ही मॉडल्स Xiaomi Hyper OS 2 को सपोर्ट करेंगे. इस पर कंपनी 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट देगी.

बैटरी: Redmi Note 15 Pro+ में 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा. वहीं, Redmi Note 15 Pro में 6580mAh की बैटरी मिलेगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा.

यह भी पढ़ें: Oppo ला रहा नया K सीरीज स्मार्टफोन, K13 लाइनअप का होगा सक्सेसर

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola