ePaper

आज भारत में लॉन्च होगा Realme GT 7, 7000mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत

Updated at : 27 May 2025 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
realme gt 7

realme gt 7

Realme GT 7 आज 27 मई को शॉपिंग साइट अमेजन पर लॉन्च होने वाला है. इस फोन को खास गेमर्स के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें 7000mAh की तगड़ी बैटरी और MediaTek Dimensity 9400e का दमदार प्रोसेसर गेमर्स को मिलेगा.

विज्ञापन

Realme लवर्स इतने दिनों से जिस मॉडल के लॉन्च का इंतजार कर रहे थे आज वह लॉन्च होने वाला है. हम बात कर रहे हैं Realme GT 7 सीरीज के नए मॉडल GT 7 की. जो 7000mAh की तगड़ी बैटरी होने के बाद भी Realme का ये धांसू फोन Slim लुक और डिजाइन के साथ लॉन्च होने वाला है. इसमें यूजर्स Realme लवर्स और खासकर गेमर्स को मिलेगा MediaTek Dimensity 9400e का दमदार प्रोसेसर. जिससे यूजर्स आसानी से अपने MultiTasking कामों को पूरा कर सकेंगे. कंपनी अपने इस नए मॉडल के साथ एक और मॉडल GT 7t को भी लॉन्च करने वाली है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 2000 रुपये में मिल रहा Infinix Note 50x, दमदार प्रोसेसर और 5500mAh बैटरी से है लैस

Realme GT 7 इतने बजे होगा लॉन्च

चाइनीज टेक कंपनी Realme अपने नए दोनों मॉडल को भारत के साथ-साथ ग्लोबली लॉन्च होने वाले है. ये मॉडल ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट अमजेन (Amazon) पर दोपहर 12 बजे लॉन्च होंगे.

ये होगा खास

Realme का ये नया मॉडल गेमर्स को खास पसंद आने वाला है. क्योंकि, कंपनी ने GT 7 सीरीज में कई सारे गेमिंग फीचर्स दिए हैं. GT 7 में गेमर्स आराम से 6 घंटे तक गेम खेल सकते हैं. इतना ही नहीं फोन को ठंडा रखने के लिए कंपनी ने स्मार्टफोन में Graphene Cover IceSense Design दिया है. इस डिजाइन के साथ यह इंडस्ट्री में पहला स्मार्टफोन होने वाला है. GT 7 में हैवी बैटरी होने के बाद भी इसका लुक Slim और स्टाइलिश होने वाला है. गेम के बीच MultiTasking के लिए इस मॉडल में स्पीड और स्मूद इंटरेक्शन मिलने वाला है. फिलहाल GT 7t के फीचर्स को लेकर अब तक कोई भी जानकारी कंपनी की तरफ से नहीं दी गई है.

Realme GT 7 सीरीज की संभावित कीमत

Realme ने अब तक अपने मॉडल्स की कीमत को लेकर कोई भी खुलासा नहीं किया है. लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि GT 7 की शुरुआती कीमत EUR 799 यानी कि लगभग 77,400 रुपये हो सकती है. वहीं, GT 7T की शुरुआती कीमत EUR 699 यानी कि लगभग 67,700 रुपये हो सकती है.

Realme GT 7 स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: Realme GT 7 में यूजर्स को 6.78-inch की OLED डिस्प्ले मिलेगी. जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलेगी.

कैमरा: Realme GT 7 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा. जिसमें OIS सपोर्ट के साथ एक AI प्राइमरी और 50MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा फ्रंट में दिया जाएगा.

प्रोसेसर: Realme GT 7में MediaTek Dimensity 9400e का दमदार प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम कर सकता है.

बैटरी: Realme GT 7 में 120W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है.

रैम: Realme GT 7 में 12GB तक का RAM और 256GB तक का स्टोरेज मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Motorola यूजर्स को इन मॉडल्स पर नहीं मिलेगा Android 16 अपडेट, लिस्ट में आपका फोन तो नहीं

यह भी पढ़ें: इस हफ्ते धड़ाधड़ एंट्री मारने वाले हैं ये धांसू स्मार्टफोन, चेक करें लिस्ट

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola