10,000mAh की सबसे बड़ी बैटरी के साथ आ रहा Realme GT 7, भारत में लॉन्चिंग जल्द

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

Realme GT 7 10000mAh Battery Smartphone: रियलमी ने अपने जीटी सीरीज स्मार्टफोन काे 10,000एमएएच बैटरी से लैस किया है. जानिए इसकी खासियतें, भारत में लॉन्च की संभावना और चीनी कंपनियों के बढ़ते बैटरी ट्रेंड के बारे में.

विज्ञापन

Realme GT 7 10000mAh Battery Smartphone: चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Realme ने अपने नए GT सीरीज के स्मार्टफोन (Realme GT 7 Series Smartphones) का प्रदर्शन किया है, जिसमें 10,000mAh की विशाल बैटरी दी गई है. यह अब तक किसी बड़े ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन माना जा रहा है. दिलचस्प बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 8.5mm और वजन लगभग 200 ग्राम ही है.

नई टेक्नोलॉजी: बैटरी में हाई सिलिकॉन एनोड और डायमंड आर्किटेक्चर

Realme के अनुसार, इस फोन में 10% सिलिकॉन कंटेंट वाली अल्ट्रा-हाई एनर्जी डेंसिटी बैटरी इस्तेमाल की गई है, जिसकी क्षमता 887Wh/L है. कंपनी ने इस विशाल बैटरी को समेटने के लिए नया “Mini Diamond Architecture” डिजाइन अपनाया है. इसके साथ ही फोन का मेनबोर्ड मात्र 23.4mm चौड़ा है, जो दुनिया में सबसे पतला माना जा रहा है.

भारत में लॉन्च जल्द, BIS सर्टिफिकेशन हो चुका है पूरा

Realme India ने X (पूर्व में Twitter) पर पुष्टि की है कि यह नई बैटरी तकनीक आनेवाली Realme GT 7 सीरीज में दिखाई देगी. हालांकि लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन GT 7 और GT 7T दोनों को BIS वेबसाइट पर देखा जा चुका है, साथ ही Geekbench लिस्टिंग भी सामने आई है.

GT 7 में MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर हो सकता है.

GT 7T में Dimensity 8400 चिपसेट की संभावना.

दोनों फोन Android 15 आधारित Realme UI 6.0 पर चल सकते हैं.

बढ़ती बैटरी की होड़: 2025 में 6000mAh से नीचे कुछ नहीं

Realme इस बैटरी रेस में अकेला नहीं है. इस साल लॉन्च हुए लगभग सभी प्रमुख चीनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन – जैसे कि OnePlus 13 और iQOO 13 – कम से कम 6000mAh बैटरी के साथ आए हैं. वहीं iQOO Z10 ने पिछले महीने 7300mAh बैटरी के साथ नये बेंचमार्क सेट किए थे. लीक्स की मानें तो Poco F7 भी इस बैटरी ट्रेंड में एक कदम आगे बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें: CMF Phone 2 Pro vs Vivo T4 5G: ₹20,000 में कौन है असली हीरो? जानिए किसमें है ज्यादा दम

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 60 Stylus भारत में लॉन्च: ₹22,999 में इनबिल्ट स्टाइलस और दमदार फीचर्स

यह भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च किया Galaxy M56 5G, जानिए क्यों है ये मिड-रेंज में गेम चेंजर

यह भी पढ़ें: ₹6,499 में लॉन्च हुआ Redmi A5, 120Hz डिस्प्ले और 32MP कैमरा के साथ!

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola