Aadhaar Card को ऐसे बनाएं मजबूत और टिकाऊ, जानें इसका ऑनलाइन प्रॉसेस
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Oct 2024 3:32 PM
PVC Aadhaar Card Online Making Process
PVC Aadhaar Card: पहले आधार कार्ड कागज का होता था, जिससे यह जल्दी फट जाता था. सरकार अब पीवीसी आधार कार्ड जारी कर रही है. यह मजबूत और टिकाऊ होगा. इसे आप घर बैठे बनवाकर मंगा सकते हैं. आइए जानते हैं इसका ऑनलाइन प्रॉसेस-
How To Make PVC Aadhaar Card Online: आज के समय में आधार कार्ड (Aadhaar Card) का इस्तेमाल हर जगह होता है. हालांकि पहले जहां आधार कार्ड (Adhaar Card) कागज के होते थे, वहीं अब पीवीसी आधार कार्ड (PVC Aadhaar Card) अच्छा ऑप्शन साबित हो रहे हैं. कागज वाले आधार कार्ड की तुलना में पीवीसी आधार कार्ड ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होते हैं. ऐसे में आपको बार-बार आधार कार्ड इश्यू (Aadhaar Card Issue) कराना नहीं पड़ेगा. पीवीसी आधार कार्ड को आप घर बैठे ऑनलाइन (PVC Aadhaar Card Online) बनवा सकते हैं. आइए जानें कैसे-
PVC Aadhaar Card क्या होता है?
पीवीसी आधार कार्ड एक प्लास्टिक का कार्ड होता है. यह कार्ड जल्दी खराब नहीं होता है. इसमें क्यूआर कोड (Aadhaar Card QR Code), माइक्रो-टेक्स्ट (Aadhaar Card Micro Text), होलोग्राम (Aadhaar Card Hologram), और घोस्ट इमेज (Aadhaar Card Ghost Image) सिक्योरिटी मिलती है.
PVC Aadhaar Card कैसे बनवाएं?
सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाना है
इसके बाद My Aadhaar सेक्शन पर टैप करना है
यहां आपको Order Aadhaar PVC Card ऑप्शन पर टैप कर देना है
अब आधार नंबर और कैप्चा दर्ज करें और Send OTP ऑप्शन पर टैप करना है
इसके बाद आपको ओटीपी दर्ज कर देना है
अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आयेगा, जिसे वेरिफाई कर लेना है
अब आपको आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी दिखाई देगी
इसके बाद डीटेल वेरीफाई करने होंगे
अब Place Order बटन पर क्लिक करना है
अब डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से 50 रुपये का पेमेंट कर देना है
PVC Aadhaar Card इतना करने के बाद कार्ड 15 दिनों में स्पीड पोस्ट के जरिये आपके घर तक पहुंच जाएगा.
ई-आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
आधार यूजर्स को यूआईडीएआई के MyAadhaar पोर्टल https://myaadhaar.uidai.gov.in/genricDownloadAadhaar/hi पर जाना होगा. ई-आधार डाउनलोड करने के लिए मोबाइल नंबर से वेरिफिकेशन करना होता है. इसके लिए आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाता है. इसके बाद mAadhaar ऐप का उपयोग कर ई-आधार डाउनलोड किया जा सकता है.
PVC Aadhaar Card के फायदे क्या हैं?
पीवीसी आधार कार्ड सुरक्षा के दृष्टिकोण से बड़े महत्वपूर्ण होते हैं. यह लगभग डेबिट और क्रेडिट कार्ड के आकार का होता है और आप इसे आसानी से पर्स में सुरक्षित रख सकते हैं. यह एक प्लास्टिक का कार्ड होता है और इसलिए यह जल्दी खराब नहीं होता है. इसे बनवाने के लिए 50 रुपये का मामूली खर्च लगता है और आसानी से ऑनलाइन बन जाता है.
Aadhaar Paperless e-KYC : आधार नंबर के बिना कराएं केवाईसी, बड़ा आसान है तरीका
Aadhaar Update: आधार कार्ड को इस तारीख तक करें फ्री में अपडेट, जान लीजिए डेडलाइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










