ePaper

Aadhaar Update: आधार कार्ड को इस तारीख तक करें फ्री में अपडेट, जान लीजिए डेडलाइन

Updated at : 12 May 2024 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
Aadhaar Online Update Last Date

Aadhaar Online Update Last Date

Aadhaar Update : UIDAI लोगों से अपना आधार अपडेट कराने को लगातार कह रहा है. आधार अपडेट के लिए पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र के दस्तावेज होने जरूरी हैं.

विज्ञापन

How to Aadhaar Update Free Online: भारत में सभी नागरिकों के लिए आधार एक जरूरी पहचान पत्र है. आधार एनरॉलमेंट ऐंड अपडेट रेगुलेशंस, 2016 के तहत हर आधारकार्ड धारक को प्रत्येक 10 साल पर अपना पहचान पत्र और पता प्रमाणपत्र अपडेट कराना आवश्यक है.

Unique Identification Authority of India (UIDAI) लगातार लोगों से अपना आधार अपडेट कराने को कह रहा है. आधार अपडेट के लिए पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र के दस्तावेज होने जरूरी हैं. आधार कार्ड अपडेट करने से आधार से जुड़े फ्रॉड रोकने मेंमदद मिलेगी और सही जनसांख्यिकीय जानकारी भी अपडेट रहने में मदद मिलेगी.

Aadhaar Update Last Date

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि MyAadhaar पोर्टल पर मुफ्त में आधार को अपडेट कराने की आखिरी तारीख 14 जून 2024 है. 14 जून के बाद लोग फीस चुकाकर ही अपना पहचान और एड्रेस प्रूफ अपडेट कर सकेंगे. मालूम हो कि पहले UIDAI ने पहले 14 मार्च 2024 तक इस सुविधा को मुफ्त रखा था, लेकिन बाद में इसकी को 14 जून तक बढ़ा दिया गया.

Apple ID का पासवर्ड भूल गए तो टेंशन न लें, चुटकियों में ऐसे रिसेट करें

Tech Tips: इन्वर्टर की बैटरी में पानी भरना भी है एक कला, सीख गए तो कहलाएंगे उस्ताद

Aadhaar Card Update Fee

आपको बता दें कि 14 जून तक आधार कार्ड ऑनलाइन अपडेट करने पर कोई फीस नहीं है. हालांकि, आधार सेंटर पर जाकर अपडेट कराने पर आपको 50 रुपये देने होंगे. 14 जून के बाद MyAadhaar पोर्टल पर आधार कार्ड डॉक्युमेंट्स को ऑनलाइन अपडेट कराने पर 25 रुपये का शुल्क लगेगा.

How To Update Aadhaar Card For Free?

आधार कार्ड फ्री में अपडेट कैसे करें?

सबसे पहले आपको myAadhaar पोर्टल पर जाना है. इसके बाद Login बटन पर क्लिक करना है और फिर अपना आधार नंबर, कैप्चा कोड और Send OTP बटन पर क्लिक कर देना है. इसके बाद OTP एंटर करना है और फिर Login बटन पर क्लिक करना है. अब Document Update बटन पर क्लिक कर दें. गाइडलाइन्स पढ़ने के बाद Next बटन पर टैप करना है. अब आपको Verify Your Demographic Details पेज पर जाकर I verify that the above details are correct बॉक्स पर टिक करें और फिर Next पर क्लिक कर देना है.

अब आप Proof of Identity और Proof of Address डॉक्युमेंट्स अपलोड करें और फिर Submit बटन पर क्लिक कर दें. अब आपको ईमेल पर एक Service Request Number (SRN) नंबर मिलेगा. आप इस SRN के जरिये भी अपने डॉक्युमेंटस अपडेट स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं. आपको बता दें कि अगर आपने सभी डॉक्युमेंट्स सही दिये हों, तो 7 कामकाजी दिनों में आपके आधार कार्ड डीटेल्स अपडेट हो जाएंगे.

आधार कार्ड अपडेट करने की आखिरी तारीख क्या है?

आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट कराने की आखिरी तारीख 14 जून 2024 है। इसके बाद अपडेट करने के लिए शुल्क देना होगा।

क्या आधार अपडेट करने के लिए कोई शुल्क लगता है?

14 जून तक आधार कार्ड ऑनलाइन अपडेट करने पर कोई शुल्क नहीं है। इसके बाद, ऑनलाइन अपडेट करने पर 25 रुपये और आधार सेंटर पर जाकर अपडेट करने पर 50 रुपये का शुल्क लगेगा।

आधार कार्ड अपडेट करने के लिए कौन से दस्तावेज़ आवश्यक हैं?

आधार कार्ड अपडेट करने के लिए पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र के दस्तावेज़ आवश्यक हैं।

कैसे पता करें कि मेरे आधार कार्ड का अपडेट सफल हुआ है या नहीं?

आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) मिलेगा, जिसके माध्यम से आप अपने डॉक्यूमेंट्स अपडेट स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं।

आधार कार्ड अपडेट करने की प्रक्रिया क्या है?

आपको MyAadhaar पोर्टल पर जाकर लॉगिन करना होगा, फिर डॉक्यूमेंट अपडेट विकल्प चुनकर आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे। इसके बाद, सबमिट करने पर आपको SRN प्राप्त होगा।

Tech Tips: इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो आपसे कोसों दूर भागेंगे साइबर ठग

How To: गर्मियों में एयर कूलर से जुड़े ये टिप्स फॉलो करेंगे, तो घर बन जाएगा शिमला

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola