गर्मियों से पहले पहियों वाला AC बना हॉट ट्रेंड? खरीदने से पहले जानिए ये बातें
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 13 Feb 2026 5:09 PM
Portable AC खरीदने से पहले जान लें ये बातें / तस्वीर एआई से
गर्मियों से पहले Portable AC की मांग बढ़ी. पहियों के साथ आने वाले ये एसी इंस्टॉलेशन झंझट से राहत देते हैं. Blue Star, Cruise और Croma जैसे ब्रांड बाजार में मौजूद. खरीदने से पहले जानें जरूरी बातें
गर्मियों के मौसम से पहले एयर कंडीशनर बाजार में हलचल तेज हो गई है. एसी निर्माता कंपनियों से लेकर ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म तक ने ऑफर और नयी कैटेगरी पर फोकस बढ़ा दिया है. इसी बीच पहियों के साथ आने वाले पोर्टेबल एसी तेजी से चर्चा में हैं. खासकर किराए के मकानों में रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह एक व्यावहारिक समाधान बनकर उभरे हैं, क्योंकि इनमें इंस्टॉलेशन के लिए दीवार में ड्रिलिंग या तोड़फोड़ की जरूरत नहीं पड़ती.
पहियों वाला एसी क्यों बन रहा है पॉपुलर?
पोर्टेबल एसी की सबसे बड़ी खासियत इसकी मोबिलिटी है. पारंपरिक स्प्लिट या विंडो एसी की तुलना में इसे कमरे के किसी भी कोने में रखा जा सकता है. पहियों की वजह से जरूरत पड़ने पर इसे आसानी से एक कमरे से दूसरे कमरे तक ले जाया जा सकता है. छोटे फ्लैट, स्टूडियो अपार्टमेंट और किराएदारों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी साबित होती है.
इंस्टॉलेशन की झंझट लगभग खत्म
स्प्लिट एसी लगवाने में अक्सर पाइपिंग, आउटडोर यूनिट और ड्रिलिंग जैसी प्रक्रियाएं शामिल होती हैं. वहीं पोर्टेबल एसी में यह परेशानी कम रहती है. आमतौर पर केवल एग्जॉस्ट पाइप को खिड़की या वेंट से बाहर निकालना होता है. यही कारण है कि अस्थायी निवास या बार-बार शिफ्ट होने वाले उपभोक्ताओं के बीच यह कैटेगरी तेजी से पसंद की जा रही है.
बाजार में उपलब्ध प्रमुख विकल्प
ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर कई ब्रांड पोर्टेबल एसी पेश कर रहे हैं…..
BlueStar Portable AC
ब्लू स्टार के पोर्टेबल एसी मॉडल 1 टन कैपेसिटी के साथ उपलब्ध हैं. अलग-अलग प्लैटफॉर्म पर इनके दाम में अंतर देखने को मिलता है. कुछ लिस्टिंग में कीमतें 30,000 रुपये के आसपास हैं, जबकि अन्य वेरिएंट 40,000 रुपये से ऊपर भी दिखाई देते हैं.
Cruise Portable AC
क्रूज ब्रांड का 1 टन पोर्टेबल एसी पहियों के साथ आता है. कंपनी इसमें एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर जैसी सुविधाएं देने का दावा करती है, जो इनडोर एयर क्वाॅलिटी के लिहाज से अहम मानी जाती हैं.
Croma Portable AC
क्रोमा स्टोर पर 1.5 टन पोर्टेबल एसी भी सूचीबद्ध है. यह कॉपर कंडेन्सर के साथ आता है, जो आमतौर पर बेहतर कूलिंग दक्षता और टिकाऊपन के लिए जाना जाता है.
खरीदने से पहले किन बातों पर ध्यान दें?
पोर्टेबल एसी चुनते समय केवल कीमत देखना काफी नहीं है.
- कमरे का आकार: छोटे कमरे में बेहतर प्रदर्शन
- शोर स्तर: कंप्रेसर यूनिट इनडोर होने से आवाज अधिक हो सकती है
- एग्जॉस्ट सेटअप: गर्म हवा बाहर निकालने की व्यवस्था जरूरी
- BEE रेटिंग: कई मॉडलों में स्पष्ट ऊर्जा रेटिंग जानकारी उपलब्ध नहीं
विशेषज्ञों के अनुसार, पोर्टेबल एसी सुविधा के लिहाज से बेहतर हैं, लेकिन बड़े कमरों या लगातार उपयोग के लिए स्प्लिट एसी अधिक प्रभावी हो सकता है.
किसके लिए सही विकल्प?
यदि आप किराए के घर में रहते हैं, अक्सर शिफ्ट करते हैं या ड्रिलिंग से बचना चाहते हैं, तो पोर्टेबल एसी एक अच्छा विकल्प बन सकता है. वहीं स्थायी निवास और बड़े कमरों के लिए पारंपरिक एसी अधिक उपयुक्त रह सकते हैं.
यह भी पढ़ें: AC को लगातार कितने घंटे चला सकते हैं? सालों से ठंडी हवा खाने वाले भी नहीं जानते इसका जवाब
यह भी पढ़ें: Cooler और AC को हिंदी में क्या कहते हैं? अच्छे-अच्छों को नहीं पता इसका सही जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










