Poco के दो धाकड़ स्मार्टफोन आज होंगे भारत में लॉन्च, मिलेगा 20MP सेल्फी कैमरा और 6550mAh बैटरी
Poco X7 Series Launch
आज Poco X7 5G सीरीज लॉन्च होने वाली है. ऑफिशियल लॉन्च से पहले आपको बताते हैं कि पोको सीरीज के नये स्मार्टफोन्स में कौन-कौन सी खूबियां देखने को मिलेंगी.
Poco X7, Poco X7 Pro Launch Today in India: पोको आज भारत में अपने दो नये स्मार्टफोन्स, Poco X7 और Poco X7 Pro, लॉन्च करने वाला है. दोनों स्मार्टफोन बजट में दमदार फीचर्स से लैस होंगे. POCO X7 में 1.5K AMOLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले होगा, जबकि X7 Pro में इस सेगमेंट की सबसे बड़ी 6550mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा. दोनों फोन Xiaomi HyperOS 2.0 से लैस होंगे, जो यूजर्स को AI फीचर्स की सुविधा प्रदान करेंगे.
Poco X7, Poco X7 Pro: स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग कब, कहां देखें लाइव?
पोको एक्स7 और पोको एक्स7 प्रो सीरीज स्मार्टफोन्स को आज शाम 5:30 बजे लॉन्च किया जाएगा, और इस लॉन्च इवेंट को कंपनी के YouTube चैनल और अन्य आधिकारिक सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर लाइव देखा जा सकता है. भारत में दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत की जानकारी अभी तक कंपनी ने नहीं दी है, लेकिन अनुमान है कि Poco X7 की कीमत ₹20,000 से ₹22,000 के बीच हो सकती है, जबकि Poco X7 Pro की कीमत ₹25,000 से ₹27,000 के बीच रह सकती है. दोनों स्मार्टफोन Flipkart के जरिये खरीदे जा सकेंगे.
Poco X7 और Poco X7 Pro: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस क्या होंगे?
Poco X7 और Poco X7 Pro, दोनों स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity चिपसेट होंगे. Poco ने इस बात की पुष्टि की है. Poco X7 में Dimensity 7300 Ultra और X7 Pro में Dimensity 8400 Ultra चिपसेट मिलेगा. Poco X7 में 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसमें 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10+, डॉल्बी विजन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 सुरक्षा मिलेगी. X7 Pro में 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा. दोनों स्मार्टफोन IP66, IP68, और IP69 सर्टिफिकेशन के साथ पानी और धूल से सुरक्षित होंगे.
Poco X7, Poco X7 Pro: कैमरा और बैटरी में कितना दम होगा?
Poco X7 में 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS और EIS के साथ), 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 20MP फ्रंट कैमरा होगा. Poco X7 Pro में समान कैमरा सेटअप होगा, जिसमें टेलीफोटो लेंस हो सकता है. X7 में 5,110mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा, जबकि X7 Pro में 6,550mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलेगी.
Poco X7 Pro आयरन मैन एडिशन पोको एक्स7 सीरीज के साथ इस दिन होगा ग्लोबली लॉन्च
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










