सर्वम AI से लेकर मेटा के पवेलियन में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से हुए रूबरू

Updated at : 16 Feb 2026 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
AI Impact Expo 2026 PM Modi

AI एक्सपो में पीएम मोदी (Photo: ANI)

AI Impact Expo 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में India AI Impact Summit 2026 का उद्घाटन किया. इस समिट में 13 देशों के लोग शामिल हुए और भारत की AI में बढ़ती वैश्विक अगुवाई को दिखाया गया. पीएम मोदी ने वहां मौजूद कंपनियों और स्टार्टअप्स से बातचीत करते हुए नजर आएं.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम को इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन कर दिया है. ये इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट और एक्सपो नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया है और ये 20 फरवरी तक चलेगा. एडवाइजरी के अनुसार, समिट आम जनता के लिए 17 फरवरी से खुला रहेगा, यानी उद्घाटन के बाद से लोग इसे देख सकते हैं. 

इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन करने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां मौजूद कंपनियों और स्टार्टअप्स से बातचीत करते हुए नजर आएं. पीएम मोदी ने एक्सपो में अलग-अलग स्टॉल्स का दौरा किया, जहां 600 से ज्यादा पोटेंशियल स्टार्टअप्स और 13 देशों के पवेलियन्स लगे हुए थे. इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी उनके साथ थे और दोनों मिलकर अलग-अलग पवेलियंस का दौरा कर रहे थे, जहां एआई के क्षेत्र में हो रहे नए कामों और इनोवेशन्स को समझा गया.

पीएम मोदी ने लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का किया अनुभव

एक्सपो में वह भारतीय एआई प्लेटफॉर्म Sarvam AI के पवेलियन पहुंचे और वहां मौजूद विभिन्न मॉडलों और तकनीकों को करीब से देखा. उन्होंने एयरटेल के पवेलियन में जाकर नेटवर्क बेस्ड आइडेंटिफिकेशन तकनीक को करीब से देखा. इस तकनीक की मदद से एयरटेल यूजर्स को फ्रॉड से बचा रहा है. इसके बाद पीएम मोदी मेटा के पवेलियन में पहुंचे और वहां मेटा के स्मार्ट ग्लास की टेक्नोलॉजी समझी. ये ग्लास न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में लोगों के लिए उपलब्ध होंगे, और आने वाले समय में टेक्नोलॉजी के नए एक्सपीरियंस देने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने AI Impact Expo 2026 का किया उद्घाटन, गूगल सहित कई दिग्गज कंपनियां शामिल

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola