पीएम मोदी ने AI Impact Expo 2026 का किया उद्घाटन, गूगल सहित कई दिग्गज कंपनियां शामिल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 16 Feb 2026 7:13 PM
एआई इम्पैक्ट एक्सपो में पीएम मोदी, फोटो एक्स
AI Impact Expo 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का सोमवार को उद्घाटन किया. पीएम ने एक्सपो में लगे सभी स्टॉल का दौरा भी किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से बात भी की.
AI Impact Expo 2026: इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026, इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के साथ 16 से 20 फरवरी 2026 तक हो रहा है. समिट की थीम है सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय. एक्सपो में 300 से अधिक प्रदर्शनियां, 13 देशों के पवेलियन शामिल हैं. जिसमें टेक्नोलॉजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां जैसे गूगल, एनवीडिया, अमेजन, मेटा, ओपनएआई, माइक्रोसॉफ्ट और भारत की बड़ी कंपनियां अपने एआई इनोवेशन को प्रदर्शित कर रही हैं.
भारी भीड़, लंबी कतारों के बीच भारत मंडपम में एआई सम्मेलन का आगाज
दुनिया का सबसे बड़ा एआई शिखर सम्मेलन सोमवार को भारी भीड़ और लंबी कतारों के बीच भारत मंडपम में शुरू हुआ. सम्मेलन में शामिल होने के लिए सुबह साढ़े नौ बजे से काफी पहले ही भारत मंडपम के बाहर लंबी कतारें लग गईं. इस समिट में सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन और एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दारियो अमोडेई भी शामिल होंगे. समिट के अंतिम दो दिन 19 और 20 फरवरी को दुनिया के 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष और सरकार के प्रमुख हिस्सा लेंगे.
समिट में 3250 से अधिक वक्ता और 500 से अधिक सत्र होंगे
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में 3250 से अधिक वक्ता और 500 से अधिक सत्र होंगे. एआई के युग में रोजगार के भविष्य, कौशल विकास, बड़े पैमाने पर सुरक्षित और भरोसेमंद एआई, एआई शासन और बुनियादी ढांचा, जनरेटिव एआई के उपयोग, और सार्वजनिक क्षेत्र में एआई के मामलों पर पैनल चर्चाओं में इतनी भीड़ हुई कि सभी खड़े होकर ही सत्र सुन सके.
ये भी पढ़ें: एआई समिट में बड़ा ऐलान: फरवरी के अंत तक शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन
किसानों के लिए AI का बड़ा तोहफा, सरकार कल लॉन्च करेगी Bharat-VISTAAR, जानें कैसे मिलेगी मदद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










