PM Kisan Yojana 19th Installment: 24 फरवरी को आपके खाते में 2 हजार आयेंगे या नहीं, ऐसे चेक करें ऑनलाइन

PM Kisan Beneficiary Status Check Online
PM Kisan 19th Installment Update: पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी, 2025 को जारी की जाएगी. हर साल 2,000 रुपये की तीन किस्तों में किसानों को 6000 रुपये की सहयोग राशि दी जाती है. योजना के लाभुकों की लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, यह जानने के लिए ऑनलाइन चेक करें बेनिफिशियरी लिस्ट. हम बता रहे हैं पूरा तरीका
PM Kisan Yojna 19th Installment Update: भारत सरकार की पीएम किसान योजना के जरिये किसानों को मदद राशि दी जाती है. खेती के लिए उनकी वित्तीय जरूरतें पूरी करना इसका उद्देश्य है. इस योजना के तहत हर चार महीने में 2000 रुपये की तीन किस्तों में किसानों को हर साल 6000 रुपये की सहयोग राशि दी जाती है. ताजा अपडेट यह है कि इस योजना की आगामी किस्त के 2 हजार रुपये 24 फरवरी को आयेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भागलपुर, बिहार जानेवाले हैं, जहां वे 19वीं किस्त जारी करेंगे. पीएम-किसान योजना का लाभ पाने के लिए अगर आपने आवेदन किया है, तो ऑनलाइन चेक करें कि बेनिफिशियरी लिस्ट में आपका नाम है या नहीं.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 19वीं किस्त के रूप में 2,000 रुपये 24 फरवरी, 2025 को जारी की जाएगी. डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) सिस्टम के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधा फंड ट्रांसफर करेंगे. योजना के लाभुक अपना पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट से अपना नाम वेरीफाई कर सकते हैं. हालांकि, इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि पेमेंट पाने के लिए e-KYC पूरा करना भी जरूरी होता है.
पीएम किसान की बेनिफिशियरी लिस्ट कैसे चेक करें ऑनलाइन?
पीएम किसान के लाभुक किसान इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना पेमेंट और बेनिफिशियरी स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:
सबसे पहले आपको ऑफिशियल पीएम-किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है
अब आपको Beneficiary Status पर क्लिक करना है
अब अपना आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करना है
अब अपना पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए Get Data पर क्लिक करें
अगर आपका नाम यहां दर्ज नहीं है, तो मदद के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना होगा.
e-KYC पूरा करेंगे, तो पेमेंट पाने में नहीं आयेगी अड़चन
सही लाभुकों तक फंड पहुंचे, इस बात को सुनिश्चित करने और योजना में किसी प्रकार की धोखाधड़ी को रोकने के लिए सरकार ने ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है. किसान तीन तरीकों से ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं. ये तीन तरीके हैं…
ओटीपी-बेस्ड ई-केवाईसी (आधार-लिंक्ड मोबाइल नंबर के जरिये)
फेस ऑथेंटिकेशन-बेस्ड ई-केवाईसी
बायोमेट्रिक-बेस्ड ई-केवाईसी (कॉमन सर्विस सेंटर्स के जरिये)
पीएम किसान की 19वीं किस्त की तारीख और बाकी डीटेल भी जानिए
किस्त की राशि कितनी है : 2,000 रुपये
कुल वार्षिक सहायता राशि कितनी है : 6,000 रुपये
पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त कब रिलीज होगी : 24 फरवरी, 2025
ट्रांसफर मोड क्या होगा : डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर.
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत भारत सरकार पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता देती है. यह पैसा तीन हिस्सों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाता है. हर किस्त 2,000 रुपये की होती है. इस स्कीम को पूरी तरह से भारत सरकार फंड करती है.
पीएम किसान स्कीम के बारे में जानिए
पीएम किसान सम्मान निधि योजना दुनिया के सबसे बड़े डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) प्रोग्राम्स में से एक है. इस योजना को साल 2019 में लॉन्च किया गया था. इसके लॉन्च के बाद से, पूरे भारत में लाखों किसानों को खेती से जुड़े कामकाज में उनके सहयोग देने के उद्देश्य से आर्थिक मदद मिली है. लाभ प्राप्त करते रहने के लिए किसानों को नियमित रूप से पीएम-किसान पोर्टल चेक करना चाहिए और जरूरी वेरिफिकेशन पूरा कर लेना चाहिए.
EMI पर मोबाइल खरीद रहे हैं तो इन 5 गलतियों से बचें, वरना पछताएंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










