PM Kisan 20th Installment: इस दिन आएगी किसान योजना की 20वीं किस्त, तुरंत करें ये काम वरना अटक जाएंगे पैसे
Published by : Ankit Anand Updated At : 12 Jun 2025 3:52 PM
PM Kisan 20th Installment Date 2025
PM Kisan 20th Installment: भारतीय किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार यह किस्त जून को आने की संभावना है. इस योजना के तहत योग्य किसानों को हर साल तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है.
PM Kisan 20th Installment Date 2025: किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के अंतर्गत योग्य किसानों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है.
यह राशि सालभर में तीन किस्तों में दी जाती है, जिसमें हर चार महीने पर 2,000 रुपये की किस्त ट्रांसफर की जाती है. हाल ही में सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने निर्धारित समयसीमा के भीतर अपना पंजीकरण और e-KYC प्रक्रिया पूरी कर ली है.
PM Kisan 20th Installment Date 2025: कब आएगी 20वीं किस्त?
अब तक सरकार 19 किस्तें जारी कर चुकी है, और 20वीं किस्त के लिए किसानों को बेसब्री से इंतजर है. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार 20 जून को 20वीं किस्त जारी हो सकती है. यह किस्त सीधे किसानों के बैंक खाते में जाएगी. जो किसान अपना पंजीकरण या eKYC अपडेट नहीं करेंगे, उन्हें इस बार की किस्त का पैसा नहीं मिलेगा.
यह भी पढ़ें: UPI Transaction Charge: UPI पर चार्ज लगेगा या नहीं? 3000 पार वाले पेमेंट पर सरकार ने खुद दिया जवाब
पंजीकरण करने का तरीका
- PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाकर.
- ‘Farmer Registry UP’ मोबाइल ऐप के जरिए.
- नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर.
ऑनलाइन e-KYC करने का तरीका
- आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
- ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाकर ‘e-KYC’ ऑप्शन चुनें.
- अपना आधार नंबर डालें और ‘Search’ पर क्लिक करें.
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें और ‘Get OTP’ पर क्लिक करें.
- OTP डालें और सबमिट करें.
- ‘eKYC successfully submitted’ का मैसेज आएगा.
ऑफलाइन e-KYC करने का तरीका
- नजदीकी CSC सेंटर जाएं.
- आधार कार्ड और मोबाइल साथ ले जाएं.
- ऑपरेटर फिंगरप्रिंट के जरिए बायोमेट्रिक e-KYC पूरी करेगा.
- प्रोसेस पूरी होते ही SMS द्वारा कन्फर्मेशन मिले जाएगा.
कैसे चेक करें 20वीं किस्त मिलेगी या नहीं?
- स्टेप 1 – सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
- स्टेप 2 – वेबसाइट पर ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाकर ‘Beneficiary Status’ विकल्प को चुनें.
- स्टेप 3 – अब एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें आपको अपना आधार नंबर या बैंक खाता संख्या दर्ज करनी होगी.
- स्टेप 4 – इसके बाद आप अपनी भुगतान से जुड़ी जानकारी और पात्रता की स्थिति देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Starlink को भारत सरकार से मिली हरी झंडी, जल्द शुरू होगी सर्विस, जानें कितनी होगी कीमत
यह भी पढ़ें: IRCTC अकाउंट को कैसे करें अपने आधार से लिंक? जानें तरीका, बिना इसके बुक नहीं होगा तत्काल टिकट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










