भारत की पहली डिस्प्ले वाली स्मार्ट रिंग आ गई, इसके इशारे से फोन होगा कंट्रोल

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 05 Jul 2025 1:43 PM

विज्ञापन

Pebble Halo Smart Ring

Pebble Halo Smart Ring: Pebble ने भारत में Halo स्मार्ट रिंग लॉन्च की है, जो देश की पहली डिजिटल डिस्प्ले वाली स्मार्ट रिंग है. जानिए इसकी कीमत, फीचर्स और बिक्री की पूरी जानकारी.

विज्ञापन

Pebble Halo Smart Ring: भारतीय स्मार्टवॉच ब्रांड Pebble ने अपनी पहली स्मार्ट रिंग Halo को भारत में लॉन्च कर दिया है. यह देश की पहली ऐसी स्मार्ट रिंग है जिसमें इन-बिल्ट डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है. Halo स्मार्ट रिंग को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो स्टाइल के साथ-साथ स्मार्ट टेक्नोलॉजी की तलाश में हैं.

Pebble Halo Smart Ring: कीमत और उपलब्धता

Pebble Halo स्मार्ट रिंग की MRP ₹7,999 रखी गई है, लेकिन इसे ₹3,999 की प्री-बुकिंग कीमत पर खरीदा जा सकता है. यह रिंग 4 जुलाई 2025 से Flipkart और Pebble की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी.

Pebble Halo Smart Ring: डिजाइन और वेरिएंट्स

Halo स्मार्ट रिंग को तीन रंगों- ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर में लॉन्च किया गया है. यह छह साइज (साइज 7 से 12) में उपलब्ध है और इसका निर्माण स्टेनलेस स्टील और स्किन-फ्रेंडली मटेरियल से किया गया है. रिंग डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट है, जिससे यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बनती है.

हेल्थ और फिटनेस फीचर्स Pebble Halo स्मार्ट रिंग में कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स दिए गए हैं, जैसे:

हार्ट रेट मॉनिटरिंग

ब्लड ऑक्सीजन लेवल (SpO2)

स्लीप ट्रैकिंग

स्ट्रेस और HRV (Heart Rate Variability) मॉनीटरिंग

स्टेप और कैलोरी काउंटर

Pebble Halo Smart Ring: स्मार्ट कंट्रोल और जेस्चर फीचर्स

Halo रिंग में जेस्चर कंट्रोल की सुविधा है, जिससे यूजर वीडियो स्क्रॉल कर सकते हैं, ई-बुक्स के पेज पलट सकते हैं, कैमरा शटर और म्यूजिक प्लेबैक को कंट्रोल कर सकते हैं. इसमें Find My Ring और कैमरा कंट्रोल जैसे स्मार्ट फीचर्स भी शामिल हैं.

Pebble Halo Smart Ring: बैटरी और कनेक्टिविटी

Pebble Halo स्मार्ट रिंग में चार दिन तक की बैटरी लाइफ मिलती है और इसे 120 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है. यह ब्लूटूथ 5.2 के जरिये Android और iOS दोनों डिवाइसेज से कनेक्ट होती है और Pebble Halo ऐप के साथ काम करती है.

Pebble Halo स्मार्ट रिंग एक स्टाइलिश और फंक्शनल वियरेबल है जो फैशन और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मेल पेश करती है. यह उन यूजर्स के लिए एक शानदार विकल्प है, जो स्मार्टवॉच की जगह कुछ नया और कॉम्पैक्ट पहनना चाहते हैं.

बबलू बंदर जैसा वीडियो बना आप भी मचा सकते हैं धमाल! बस सोचो और देखो Google Veo 3 का कमाल

VIRAL VIDEO: क्या गांधी जी फिर से लौट आए? वायरल वीडियो में दिखे ‘बापू’ जैसे शेफ

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola