अब घर बैठे 5 मिनट में बनवाएं पासपोर्ट, जान लें क्या है प्रोसेस

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

Passport Apply: अगर आप भारत से बाहर किसी अन्य देश में जाना चाहते हैं और अपके पास पासपोर्ट नहीं है तो फिर टेंशन मत लीजिए. क्योंकि, अब आपको पासपोर्ट बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. अब आप घर बैठे भी ये काम बड़े ही आसानी से कर सकते हैं. आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे पूरी प्रक्रिया.

विज्ञापन

Passport Apply: भारत से बाहर किसी अन्य देश में जाने के लिए पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है. विदेश घूमने जाना हो या फिर पढ़ाई-नौकरी के लिए बिना पासपोर्ट के आप भारत से बाहर किसी अन्य देश में नहीं जा सकते. ऐसे में कई लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए सरकारी ऑफिसों के चक्कर काटने पड़ते हैं. लेकिन अब आपको पासपोर्ट बनवाने के लिए दौड़ भाग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. क्योंकि, अब आप ये काम आसानी से घर बैठे कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको कुछ प्रक्रिया पूरी करनी होगी. तो फिर चलिए जानते हैं क्या है प्रोसेस और क्या-क्या देने होंगे डॉक्यूमेंट्स.

यह भी पढ़ें: आधार कार्ड में बदलना है सरनेम तो फॉलो कर लें बस ये स्टेप्स, घर बैठे आसानी से हो जाएगा काम

ये लगेंगे डॉक्यूमेंट्स

  • पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, वोटर ID,पैन कार्ड)
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • एड्रेस प्रूफ (बिजली-पानी बिल, बैंक स्टेटमेंट)
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो

पासपोर्ट बनवाने का ये है ऑनलाइन प्रोसेस

  • ऑनलाइन पासपोर्ट बनवाने के लिए आप सबसे पहले Passport Seva की ऑफिशियल वेबसाइट https://passportindia.gov.in जाएं.
  • इसके बाद आपको ‘New User/Register Now’पर क्लिक करना है.
  • इसके बाद अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ई-मेल भर कर रजिस्ट्रेशन कर लें.
  • रजिस्ट्रेशन करने पर आपको User ID और पासवर्ड (Password)मिलेगा, उस से पोर्टल में लॉगिन कर लें.
  • लॉगिन करने के बाद आपको स्क्रीन पर अप्लाई फॉर फ्रेश पासपोर्ट ( Apply for fresh Passport) का ऑप्शन दिखाई देगा.
  • Apply for fresh Passport ऑप्शन पर क्लिक करने पर आपसे कुछ जानकारी (नाम, पता व अन्य जानकारी) मांगी जाएगी.
  • सारी जानकारी भर कर सबमिट कर दें.
  • फॉर्म भरने के बाद ‘Pay and Schedule Appointment’का ऑप्शन आपके स्क्रीन पर आएगा.
  • उस पर क्लिक कर आप अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र या पोस्ट ऑफिस सेवा केंद्र में अपना अपॉइंटमेंट शेड्यूल कर लें.
  • इसके बाद आपको पेमेंट करने का ऑप्शन मिलेगा. आप Net Banking, Debit/Credit या फिर UPI से पेमेंट कर सकते हैं. नॉर्मल पासपोर्ट के लिए आपको 1500 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक की फीस हो सकती है. वहीं, तत्काल के लिए आपको ज्यादा फीस देना पड़ सकता है.
  • पेमेंट करने के बाद प्रूफ केलिए एप्लिकेशन रीसीट को डाउनलोड करना न भूले.

वेरिफिकेशन के बाद घर आ जाएगा पासपोर्ट

ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद अपॉइंटमेंट के लिए तय तिथि अनुसार आपको पासपोर्ट सेवा केंद्र जाना होगा. केंद्र में आपने जो भी जानकारी दी है उसका वेरिफिकेशन किया जाएगा. वेरिफिकेशन के लिए अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट जरूर ले जाएं. वेरिफिकेशन पूरा होते ही आपका पासपोर्ट आपके घर डिलीवर कर दिया जाएगा. ध्यान रहे कि, आपने फॉर्म में अपने घर का पता सही भरा हो. क्योंकि, आपके दिए हुए पते पर ही आपका पासपोर्ट भेजा जाएगा.

यह भी पढ़ें: PM Modi AC Yojana 2025: मोदी सरकार फ्री दे रही AC? वायरल मैसेज का सच आया सामने

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola