OpenAI ने लॉन्च किया GPT-5.2, यूजर्स को मिलेंगे कठिन सवालों के परफेक्ट जवाब

Published by : Shivani Shah Updated At : 12 Dec 2025 9:30 AM

विज्ञापन

चैटजीपीटी 5.2 लॉन्च

OpenAI Launches ChatGPT-5.2: ओपनएआई ने ChatGPT 5.1 का नया अपग्रेडेड वर्जन GPT 5.2 लॉन्च कर दिया है. इसमें तीन नये वेरिएंट पेश किए गए हैं, जिसमें GPT-5.2 Instant, GPT-5.2 Thinking और GPT-5.2 Pro शामिल है.

विज्ञापन

OpenAI ने ChatGPT का सबसे एडवांस्ड वर्जन ChatGPT 5.2 लॉन्च कर दिया है. कंपनी के मुताबिक, यह मॉडल रोजमर्रा के प्रोफेशनल कामों के लिए अब तक की सबसे बेहतरीन पेशकश है. पहले के मॉडल्स के मुकाबले GPT-5.2 कहीं ज्यादा बेहतरीन तरीके से स्प्रेडशीट बनाने, प्रेजेंटेशन तैयार करने, इमेज समझने, कोड लिखने और लंबे कॉन्टेक्स्ट को समझ सकता है.

बता दें कुछ हफ्तों पहले ही OpenAI ने GPT-5.1 लॉन्च किया था, जिसके बाद ChatGPT को टक्कर देने के लिए Google ने Gemini का नया वर्जन पेश किया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, दिसंबर की शुरुआत में Google के Gemini 3 के जवाब में CEO सैम ऑल्टमैन ने कंपनी में इंटरनल Code Red जारी किया था, जिसके बाद कई गैर-जरूरी प्रोजेक्ट्स को रोक दिया गया था और टीमों को तेजी से GPT-5.2 के प्रोजेक्ट में लगा दिया गया था.

GPT-5.2 तीन मॉडल्स में हुआ लॉन्च

कंपनी ने GPT-5.2 के तीन अलग-अलग मॉडल्स पेश किए हैं, जिनमें हर एक का अपना खास रोल है. इन तीन मॉडल्स में GPT-5.2 Instant, GPT-5.2 Thinking और GPT-5.2 Pro शामिल हैं. इस नये अपग्रेड में GPT-5.2 Instant फास्ट और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बनाया गया हल्का मॉडल है, जबकि GPT-5.2 Thinking असली दुनिया के प्रोफेशनल और मुश्किल कामों के लिए सबसे एडवांस्ड वर्जन माना जा रहा है. वहीं, GPT-5.2 Pro को OpenAI ने अपना अब तक का सबसे स्मार्ट और भरोसेमंद मॉडल बताया है.

विजन कैपेबिलिटी में बड़ा अपग्रेड

ChatGPT-5.2 को कई अपग्रेडस के साथ पेश किया गया है, जिससे पुराने वर्जन के मुकाबले GPT 5.2 काम और लर्निंग दोनों में यूजर्स को बेहतरीन तरीके से जवाब देगा. GPT-5.2 को लेकर कंपनी का कहना है कि डेवलपर्स के लिए ChatGPT-5.2 को और भी मजबूत बनाया गया है. इसमें जनरल इंटेलिजेंस, लॉन्ग-कॉन्टेक्स्ट समझ, एजेंटिक टूल-कॉलिंग और विजन कैपेबिलिटी में बड़ा अपग्रेड दिया गया है. ChatGPT का यह नया मॉडल सभी डेवलपर्स के लिए उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: ChatGPT Voice Mode अब मेन चैट में, नया अपडेट लॉन्च, बातचीत होगी आसान

यह भी पढ़ें: ChatGPT ने उकसाया और बेटे ने कर दी मां की हत्या, OpenAI के खिलाफ आरोप, परिवार ने दर्ज कराया केस

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola