Nothing Phone 3: 4 मार्च को आ रहा नथिंग का नया फोन, ये फीचर्स होंगे खास

Updated:
विज्ञापन
Nothing Phone 3

Nothing Phone 3 Coming Soon

Nothing Phone 3: हाल ही में कंपनी ने एक टीजर साझा किया है, जिसे इसके आनेवाले स्मार्टफोन का संकेत माना जा रहा है. एक्स पर साझा किये गए पोस्ट में कंपनी ने अपने ट्रेडिशनल एलईडी लाइट्स की एक झलक दिखाई है.

विज्ञापन

Nothing Phone 3 Launch: नथिंग कंपनी इस साल मार्च में अपना नया फ्लैगशिप लॉन्च करने के लिए तैयार है. कंपनी के सीईओ कार्ल पेई ने पहले ही पुष्टि की है कि नथिंग फोन मार्च 2025 तक लॉन्च होगा. अब, हाल ही में कंपनी ने एक टीजर साझा किया है, जिसे इसके आनेवाले स्मार्टफोन का संकेत माना जा रहा है. एक्स (पहले ट्विटर) पर साझा किये गए पोस्ट में कंपनी ने अपने ट्रेडिशनल एलईडी लाइट्स की एक झलक दिखाई है, बाकी जानकारी को लेकर अटकलें जारी हैं. हालांकि, टीजर में सिर्फ इतना बताया गया है कि नया इनोवेशन 4 मार्च को पेश किया जाएगा. लेकिन बड़ा सवाल यह है – क्या यह टीज किया गया फोन नथिंग फोन 3 है या फिर फोन 3ए?

Nothing Phone 3 के लॉन्च का संकेत

Nothing के फोन्स की लॉन्चिंग क्रम को अगर देखें, तो Nothing को Phone 3 का लॉन्च Phone 3a से पहले करना चाहिए. CEO के बयान के अनुसार, फ्लैगशिप मार्च में लॉन्च किया जाएगा और 2 साल के अंतराल का जिक्र इसी ओर इशारा करता है कि यह टीजर Nothing Phone 3 के लॉन्च का संकेत है. कंपनी ने 2023 में Nothing Phone 2 को लॉन्च किया था और उसके बाद Phone 2a और Phone 2a Plus जैसे फॉलो-अप डिवाइस पेश किये. अब समय आ गया है कि फ्लैगशिप टाइमलाइन को दोबारा देखा जाए और Nothing Phone 3 को इसके अन्य वेरिएंट्स से पहले लॉन्च किया जाए. हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

Nothing को Phone 3 संभावित फीचर्स

लीक हुई जानकारी के मुताबिक, नया स्मार्टफोन iPhone-प्रेरित एक्शन बटन फीचर के साथ आ सकता है, जो यूजर्स को कस्टम शॉर्टकट सेट करने, सेटिंग्स टॉगल करने या ऐप्स लॉन्च करने की सुविधा देगा. कहा जा रहा है कि Phone (3) में 6.5 इंच का डिस्प्ले होगा, जबकि इसका प्रो वेरिएंट 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ आ सकता है. इसके अलावा, रिपोर्ट्स के अनुसार, डिवाइस में Snapdragon 8s Gen 3 या MediaTek Dimensity 9200+ चिपसेट दिया जा सकता है, जो इसे एक मजबूत मिड-रेंज डिवाइस बनाते हुए किफायती दाम पर उपलब्ध कराने का संकेत देता है. Nothing के सीईओ द्वारा साझा की गई लीक जानकारी और एक वीडियो के अनुसार, नथिंग फोन 3 एक व्यक्तिगत और एआई-संचालित अनुभव प्रदान करेगी, जो इस फोन का केंद्र बिंदु होगा. नथिंग ओएस में एआई का गहरा मेल देखने को मिल सकता है.

Nothing फोन में आया बड़ा अपडेट, कैमरा हुआ बेहतर, मजेदार हुआ यूजर एक्सपीरिएंस

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola