4000 रुपये से कम में आया नया Nokia 3210 फोन, इसपर UPI और Youtube भी चलेगा

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 12 Jun 2024 2:59 PM

विज्ञापन

Nokia 3210 (2024) Launch Price in India

Nokia 3210 4G फोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. यह कीपैड वाला फीचर फोन है और इसमें UPI और Youtube भी चलेगा. आइए जानते हैं कि कैसा है यह फोन-

विज्ञापन

Nokia 3210 (2024) Price : एचएमडी ग्लोबल (HMD Global) ने भारत में नया नोकिया 3210 (Nokia 3210) फोन लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी का लेटेस्ट 4जी फीचर फोन है. लेटेस्ट Nokia 3210 में 1450mAh की बड़ी रिमूवेबल बैटरी, 32 जीबी तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज और 2.4 इंच एलसीडी स्क्रीन जैसे फीचर्स दिये गए हैं. नये नोकिया 3210 में आपको 25 साल पहले रिलीज हुए वेरिएंट की झलक देखने को मिलेगी.

Nokia 3210 (2024) Features & Specifications

नोकिया 3210 (2024) में 2.4 इंच QVGA (320 x 240 पिक्सल) डिस्प्ले दी गई है. यह हैंडसेट Unisoc T107 प्रॉसेसर से लैस है. फोन में 64MB रैम, 128MB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है. स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. नोकिया का यह हैंडसेट Nokia S30+​ OS के साथ आता है. फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है.

Nokia 2660 Flip : नोकिया का यह फ्लिप फोन बड़े कमाल का है, जानिए कीमत कितनी है

Nokia का यह रफ ऐंड टफ फोन था सबका फेवरेट, 25 साल बाद लौट कर आ रहा अब

नोकिया के इस फोन में फीचर फोन की खूबियों के साथ एफएम रेडियो, एमपी3 प्लेयर, स्नेक गेम जैसे फीचर्स दिये गए हैं. नोकिया का यह 4G फोन 1450mAh की रिमूवेबल बैटरी के साथ आता है जो यूएसबी टाइप-सी के जरिये चार्ज होती है. नोकिया के नये फोन की बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि फोन से 9.8 घंटे तक का टॉकटाइम मिलेगा. Nokia 3210 (2024) में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिये गए हैं. डिवाइस का डाइमेंशन 122 x 52 x 13.14mm है.

Nokia 3210 (2024) Price & Availability

नोकिया 3210 (2024) 4जी फोन को ग्रंज ब्लैक, Y2K गोल्ड और ब्लू कलर में उपलब्ध कराया जा सकता है. भारत में फोन की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है. यह हैंडसेट HMD.com, Amazon.in पर खरीदने के लिए उपलब्ध है. फोन की बिक्री ऑफलाइन स्टोर्स पर भी होगी.

Nokia 3210 4G में ये ऐप्स हैं प्रीलोडेड

नोकिया 3210 4जी कुछ प्रीलोडेड ऐप्स के साथ आता है. इसमें Youtube, YouTube Shorts, News और Games आदि के ऐप्स मौजूद हैं. कंपनी ने इसमें अपना क्लासिक गेम Snake Game दिया है. यह गेम अपने समय में काफी पॉपुलर रहा है और अब भी कई लोग इसके साथ टाइम स्पेंड करना पसंद करते हैं. इसमें UPI की सर्विस भी मिलती है, जिसके माध्यम से यूजर्स कोड को स्कैन करके भी पेमेंट कर सकते हैं.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola