Nokia का यह फोन 25 साल बाद नये अवतार में लौटा, 2MP कैमरा और 32GB तक स्टोरेज के साथ मिलेगा Snake Game
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 09 May 2024 3:34 PM
Nokia 3210 2024 Launch Price and Features
Nokia 3210 2024 Launch Price and Features : नोकिया के बटन वाले फोन के दीवानों के लिए खुशखबरी है. कंपनी ने 25 साल पुराना, अपना आइकॉनिक फोन नये अवतार में लॉन्च कर दिया है. यह फोन 2MP कैमरा और 32GB तक स्टोरेज के साथ पॉपुलर स्नेक गेम भी मिलेगा. आइए जानें इसमें क्या कुछ है खास-
Nokia 3210 फोन फिर से धमाल मचाने आ गया है. 25 साल बाद लौटा यह पॉपुलर फीचर फोन बड़े आकर्षक कलर्स में लॉन्च किया गया है. HMD Global ने Nokia 3210 (2024) में 2.4 इंच की TFT LCD स्क्रीन दी है. फोन में रियर साइड में 2 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है. फोन में Bluetooth 5.0 की कनेक्टिविटी दी गई है. नया फोन 2MP कैमरा और 32GB तक स्टोरेज के साथ पॉपुलर स्नेक गेम भी लाया है. आइए जानते हैं इस फीचर फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में-
Nokia 3210 (2024) Specifications
Nokia 3210 (2024) में QVGA रिजॉल्यूशन वाला 2.4 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है
फोन में रियर साइड में 2MP का मेन कैमरा मिलता है, जिसके साथ LED फ्लैश भी दिया गया है
प्रॉसेसिंग के लिए इसमें Unisoc T107 चिपसेट मिला है. यह फोन S30+ सिस्टम पर ऑपरेट करता है
नोकिया के नये फीचर फोन में 64MB रैम और 128MB स्टोरेज दी गई है
इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है
Nokia 3210 (2024) फीचर फोन में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.0 का सपोर्ट दिया गया है
नये नोकिया फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है
नोकिया का यह फीचर फोन 1,450mAh बैटरी से लैस है
और कंपनी के अनुसार यह 9.8 घंटे का टॉकटाइम दे सकता है
फोन में चार्जिंग के लिए USB टाइप-सी पोर्ट दिया गया है
इसके अलावा इसमें कई और फीचर्स मिल जाते हैं
फोन में FM रेडियो, MP3 प्लेयर का सपोर्ट भी है
इसमें क्लासिक स्नेक गेम भी डाला गया है
फोन में क्लाउड ऐप्स जैसे YouTube Shorts, News, Weather Updates का सपोर्ट भी दिया गया है.
Nokia 3210 (2024) की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?
Nokia 3210 (2024) में 2.4 इंच की TFT LCD स्क्रीन, 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, Unisoc T107 चिपसेट, 64MB रैम और 128MB स्टोरेज है, जिसे 32GB तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
फोन की बैटरी कितनी है और इसका टॉकटाइम कितना है?
इस फोन में 1,450mAh की बैटरी है, जो कंपनी के अनुसार 9.8 घंटे का टॉकटाइम प्रदान करती है।
Nokia 3210 (2024) में किस प्रकार की कनेक्टिविटी उपलब्ध है?
फोन में Bluetooth 5.0 कनेक्टिविटी का सपोर्ट दिया गया है, और इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है।
क्या इस फोन में कोई गेम शामिल है?
हाँ, Nokia 3210 (2024) में पॉपुलर स्नेक गेम शामिल है, जो इसकी खासियतों में से एक है।
इस फीचर फोन में अन्य कौन-कौन से मीडिया सपोर्ट हैं?
इसमें FM रेडियो और MP3 प्लेयर का सपोर्ट है, साथ ही क्लाउड ऐप्स जैसे YouTube Shorts, News, और Weather Updates का भी सपोर्ट दिया गया है।
Nokia फोन बनानेवाली कंपनी ने लॉन्च किया 13 हजार रुपये से सस्ता स्मार्टफोन HMD Vibe
Nokia का यह शानदार फोन खरीदें मात्र 6 हजार में, दिल जीत लेंगे धांसू फीचर्स
Nokia की कहानी खत्म! HMD ग्लोबल ने सोशल मीडिया और वेबसाइट से हटाया नाम, नये फोन पर मिलेगा यह लोगो
Nokia 3210 (2024) Price & Availability
Nokia 3210 (2024) की कीमत 89 यूरो (लगभग 8,000 रुपये) है
कंपनी ने इसे जर्मनी, स्पेन और UK जैसे मार्केट्स में लॉन्च किया है
फोन जल्द ही मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और भारत जैसे मार्केट्स में भी पेश किया जाएगा
नोकिया का यह फोन Grunge Black, Y2K Gold, Subba Blue जैसे कलर्स में आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










