Nokia की कहानी खत्म! HMD ग्लोबल ने सोशल मीडिया और वेबसाइट से हटाया नाम, नये फोन पर मिलेगा यह लोगो

फोन बाजार में आज भले ही कई कंपनियों का बोलबाला हो, लेकिन 10 से 15 साल पहले की बात करें, तो फोन के नाम पर केवल नोकिया का राज था. बाद में एचएमडी ग्लोबल कंपनी ने नोकिया का अधिग्रहण कर लिया और इसी नाम से स्मार्टफोन और फीचर फोन बेचने लगी. अब कंपनी एचएमडी ब्रांड के तहत अपने प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग करेगी.
Bye Bye Nokia : एक जमाने में मोबाइल फोन का दूसरा नाम नोकिया (Nokia Mobile) होता था. लेकिन जिस तरह बदलाव प्रकृति का नियम है, नोकिया भी इस बदलाव का शिकार हो गई. अगर आप नोकिया के फैन हैं और इस कंपनी के हैंडसेट्स आपकी यादों में रचे-बसे हैं, आपको इस खबर से झटका लग सकता है. दरअसल, ���ोकिया फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल (HMD Global) ने कहा है कि अब वह अपने नाम से ही स्मार्टफोन और दूसरे प्रोडक्ट्स बेचेगी. ऐसे में अब आपको नोकिया के फोन शायद दिखाई नहीं देंगे.

जब मोबाइल फोन का मतलब नोकिया होता था
आज के फोन बाजार में भले ही कई कंपनियों का बोलबाला हो, लेकिन अगर 10 से 15 साल पहले की बात करें, तो फोन के नाम पर केवल नोकिया का राज था. स्मार्टफोन मार्केट में भले ही आज सैमसंग, शाओमी, वीवो, ओप्पो की तुलना में नोकिया पीछे हो, लेकिन कई लोग आज भी नोकिया के नाम पर भरोसा करते हैं. फिनलैंड की कंपनी ने नोकिया के फोन बनाना और बेचना शुरू किया था. बाद में एचएमडी ग्लोबल कंपनी ने नोकिया का अधिग्रहण कर लिया और इसी नाम से स्मार्टफोन और फीचर फोन बनाने-बेचने लगी. अब कंपनी ने फैसला किया है कि वह एचएमडी ब्रांड के ही तहत अपने प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग करेगी.
Also Read: सस्ते 4G फोन को लॉन्च करने की तैयारी में Jio, Nokia, Lava और Itel से मिलाया हाथनोकिया मोबाइल हुई एचएमडी ग्लोबल
Nokia.com/phones वेबसाइट को अब HMD.com पर रीडायरेक्ट कर दिया गया है. कंपनी के परिवर्तन को दर्शाते हुए इसकी X आईडी भी @nokiamobile के बजाय अब @HMDglobal कर दी गई है. एचएमडी की ऑफिशियल वेबसाइट बताती है कि कंपनी सभी नये पार्टनरशिप से फोन लाने के साथ ही साथ एक बेसिक एचएमडी ब्रांड स्थापित कर रही है. वेबसाइट पर लिखा गया है- हम अब भी नोकिया स्मार्टफोन और नोकिया डंबफोन के निर्माता हैं, लेकिन हम आपके लिए और भी अधिक लाने के लिए तैयार हैं, जिसमें मूल एचएमडी डिवाइस और सभी नयी साझेदारियों के फोन शामिल हैं. इस पोर्टफोलियो में स्मार्टफोन, टैबलेट और फीचर फोन शामिल रहेंगे.

HMD यानी ह्यूमन मोबाइल डिवाइसेज
HMD वर्तमान में अपने अपकमिंग प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को टीज कर रही है, जिसमें अपकमिंग फोन भी शामिल हैं. बदलावों में एक बड़ा बदलाव X पर यूजरनेम और वेबसाइट एड्रेस का बदलना है. पहले HMD ब्रांड वाले स्मार्टफोन के बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 इवेंट के दौरान लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है. कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर शेयर किये गए एक टीजर वीडियो में एचएमडी को ह्यूमन मोबाइल डिवाइसेज बताया है, जिस पर इन दिनों दुनियाभर में काफी जोर दिया जा रहा है. कंपनी ने नये टीजर वीडियो में अपकमिंग स्मार्टफोन, टैबलेट, फीचर फोन, हेडफोन, ईयरबड्स को टीज किया है.
Also Read: Nokia का सस्ता 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 16GB रैम और Snapdragon 480 प्लस चिपसेट से लोडेड, जानें कीमतप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










