Nokia फोन बनानेवाली कंपनी ने लॉन्च किया 13 हजार रुपये से सस्ता स्मार्टफोन HMD Vibe
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 28 Apr 2024 2:17 PM
HMD ने अमेरिकी मार्केट के लिए एक स्मार्टफोन HMD Vibe पेश किया है. ऐसे तो इसे मई में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन इस फोन के प्राइस और स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं.
HMD Vibe Budget Phone Price : Nokia ब्रांड नाम के स्मार्टफोन्स लानेवाली कंपनी HMD Global ने अपने ब्रांड के तहत स्मार्टफोन उतारा है. एचएमडी ने कुछ महीनों पहले ही अपनी मंशा साफ कर दी थी कि वह HMD ब्रांड के तहत भी नये डिवाइसेज पेश करेगी. इधर कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि HMD Pulse Pro नाम से नया प्रोडक्ट लॉन्च करनेवाली है. यह फोन ग्लोबल यूजर्स के अनुसार तैयार किया जा रहा है. HMD ने अब एक स्मार्टफोन HMD Vibe पेश किया है. अमेरिकी मार्केट के लिए यह हैंडसेट वैसे तो मई में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन कंपनी की ओर से फोन के स्पेसिफिकेशंस और प्राइसिंग की जानकारी दे दी गई है.
HMD Vibe के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस कैसे हैं?
HMD Vibe एक बजट स्मार्टफोन है. फोन में 6.56 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो एचडी प्लस रेजॉल्यूशन वाला है. इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है. HMD Vibe में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रॉसेसर मिलेगा. इसमें 6GB रैम और इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी दी गई है. एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है, जबकि रैम को भी वर्चुअली एक्सपैंड करने की भी सुविधा है.
13 हजार से कम दाम में आया Realme C65 5G, फीचर्स और डिजाइन दिल जीत लेंगे
HMD Vibe में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसके साथ ही, 2 एमपी का डेप्थ सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए फोन में 5 एमपी का कैमरा मिलेगा. फोन में 4 हजार एमएएच की बैटरी मिलेगी, और इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं मिोगा. इस फोन को चार्ज करने के लिए बॉक्स में 10W का चार्जर मिलता है. फोन को मिली IP52 रेटिंग इसे डस्ट-प्रूफ बनाता है. बता दें कि यह फोन न 5जी है, और न ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है.
HMD Vibe की कीमत कितनी है?
HMD Vibe अमेरिकी मार्केट में मई में उपलब्ध होगा. फोन की कीमत 150 डॉलर (लगभग 12500 रुपये) है. यह फोन एचएमडी की वेबसाइट के अलावा अमेजन और बेस्टबाय से खरीदा जा सकेगा.
7 हजार में 256GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन, कूट-कूट कर भरी हैं खूबियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










