7 हजार में 256GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन, कूट-कूट कर भरी हैं खूबियां
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 25 Apr 2024 5:36 PM
Cheapest 256GB Smartphone
Cheapest 256GB Smartphone : ज्यादा फीचर्स वाले फोन के लिए अब ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. ह आपको बताते हैं 7 हजार रुपये की रेंज में आनेवाले एक ऐसे स्मार्टफोन के बारे में, जिसमें आपको 256जीबी की स्टोरेज मिल जाती है.
Cheapest 256GB Smartphone : स्मार्टफोन में ज्यादा फीचर्स का मतलब ज्यादा खर्चा. लेकिन कुछ ब्रांडस ऐसे भी हैं, जो किफायती हैंडसेट्स में भी बड़े फीचर्स देते हैं. आईटेल का ए-सीरीज स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुआ है. Itel A70 कंपनी का एंट्री-लेवल स्मार्ट मोबाइल फोन है. आईटेल के इस फोन में 7 हजार रुपये की रेंज में 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है. आईटेल ए70 फोन 5000mAh बैटरी, 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 6.6 इंच एचडी+ डिस्प्ले जैसे फीचर्स से लैस होकर आता है.
itel A70 कीमत और उपलब्धता की बात
आईटेल ए70 का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वाला स्मार्टफोन आप 6,299 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं, 4 जीबी रैम औरव 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मॉडल का दाम 6,799 रुपये है. वहीं, 4 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 7,299 रुपये में उपलब्ध है. itel A70 स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स पर ग्रीन, ब्लू, गोल्ड और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है.
Nokia का यह शानदार फोन खरीदें मात्र 6 हजार में, दिल जीत लेंगे धांसू फीचर्स
itel A70 के स्पेसिफिकेशन्स कैसे हैं?
आईटेल के इस फोन में 6.6 इंच LCD डिस्प्ले दी गई है. स्क्रीन 500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है.
डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 120 हर्ट्ज है. हैंडसेट में डायनैमिक आइलैंड बार मिलता है.
itel A70 में 4 जीबी इनबिल्ट रैम के साथ 8 जीबी एक्सटेंडेड रैम दिया गया है.
फोन में 64 जीबी/128 जीबी और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं.
माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये फोन का स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है.
यह फोन एंड्रॉयड 13 (Go Editon) बेस्ड itel OS 13 के साथ आता है.
आईटेल के इस फोन में UniSoc T603 प्रॉसेसर दिया गया है.
आईटेल ए70 फोन में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी और AI कैमरा वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है.
डिवाइस में एलईडी फ्लैश भी दिया गया है. फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मौजूद है.
फोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है.
हैंडसेट में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मौजूद है.
इस हैंडसेट में किनारे पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है.
फोन में सॉफ्टवेयर-बेस्ड फेस अनलॉक फीचर भी है.
सस्ते 4G फोन को लॉन्च करने की तैयारी में Jio, Nokia, Lava और Itel से मिलाया हाथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










