Nikhil Kamath Elon Musk Podcast: एलन मस्क को ‘X’ अक्षर से क्यों है इतना लगाव? भविष्य को लेकर कह दी बड़ी बात

Updated:
विज्ञापन
Nikhil Kamath Elon Musk Podcast

Nikhil Kamath Elon Musk Podcast

Nikhil Kamath-Elon Musk Podcast: निखिल कामत के साथ एलन मस्क का फुल पॉडकास्ट आ चुका है. यह वीडियो इस समय खूब सुर्खियों में है. बातचीत के दौरान दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक मस्क ने बताया कि बताया आखिर ‘X’ अक्षर को लेकर उनका इतना क्रेज क्यों है. इतना ही नहीं, उन्होनें भविष्य को लेकर भी कई बड़ी बातें की हैं.

विज्ञापन

Nikhil Kamath Elon Musk Podcast: इंतजार आखिर खत्म हो गया है. Zerodha के को-फाउंडर निखिल कामत ने अपने पॉडकास्ट People by WTF पर Tesla और SpaceX के चीफ एलन मस्क के साथ हुई बातचीत का पूरा वीडियो जारी कर दिया है. जैसा उम्मीद थी, इंटरनेट पर इस वीडियो को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. करीब दो घंटे लंबे इस वीडियो में निखिल कामत और एलन मस्क ने काम, चेतना, परिवार, पैसे, AI और आने वाले वक्त में दुनिया कैसी दिख सकती है जैसी चीजों पर बात की.

वीडियो के एक हिस्से में निखिल कामत, मस्क से पूछते हैं कि उन्हें X से इतनी ज्यादा लगाव क्यों है. इस पर एलन मस्क एक दिलचस्प जवाब देते हैं. आइए जानते हैं आखिर उन्होंने क्या कहा.

मस्क को क्यों है लेटर X से लगाव?

वीडियो में एलन मस्क अपनी दोस्तियों, अपनी पर्सनल पसंद-नापसंद और खास तौर पर लेटर ‘X’ के प्रति अपने पुराने लगाव के बारे में खुलकर बात करते नजर आते हैं. जब कामत उनसे पूछते हैं कि आखिर ‘X’ को लेकर उनका इतना क्रेज क्यों है, तो मस्क हंसते हुए जवाब देते हैं- कभी-कभी मैं भी सोचता हूं कि मेरे अंदर दिक्कत क्या है. मस्क की बात से साफ है कि उनकी लगभग हर बड़ी कंपनी चाहे वो X (पहले ट्विटर), SpaceX हो या xAI हो सभी में ‘X’ की झलक जरूर मिलती है.

भविष्य को लेकर एलन मस्क ने क्या कहा? 

एलन मस्क का मानना है कि आने वाले 10-20 सालों में इंसानों का भविष्य ‘पोस्ट-वर्क’ होने वाला है, यानी जीवन बनाए रखना के लिए इंसानी मेहनत की जरूरत नहीं पड़ेगी. उनकी नजर में AI और रोबोटिक्स इतनी तेजी से आगे बढ़ेंगे कि ज्यादातर काम मशीनें ही संभाल लेंगी. मस्क कहते हैं- मेरा अंदाजा है कि भविष्य में काम करना पूरी तरह ऑप्शनल होगा. लोग 20 साल बाद इस बात को गलत भी साबित कर सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि ये सही निकलेगा.

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए वो कहते हैं, अगले 10-15 या 20 सालों में AI और रोबोटिक्स इतनी एडवांस्ड हो जाएंगी कि इंसानों के लिए काम करना जरूरी नहीं रहेगा. हां, जिन्हें काम करना पसंद है वे कर सकते हैं, लेकिन ये उनकी इच्छा पर होगा, जरूरत पर नहीं.

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

यह भी पढ़ें: Starlink को भारत सरकार से मिली हरी झंडी, जल्द शुरू होगी सर्विस, जानें कितनी होगी कीमत

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola