Motorola Signature Series: भारत में नयी सीरीज लाने की तैयारी में मोटोरोला, Flipkart पर दिखा प्रोमो पेज

Updated:
विज्ञापन
Motorola Signature Series

Motorola Signature Series

Motorola Signature Series: मोटोरोला भारत में जल्द अपनी नयी Signature स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने वाली है. Flipkart पर इसका टीजर लाइव हो चुका है, जिसमें “Signature Class coming soon” लिखा है. कंपनी ने 28 दिसंबर को वापसी का इशारा दिया है.

विज्ञापन

Motorola Signature Series: मोटोरोला भारत में जल्द ही अपनी एक नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है. यह फोन सीरीज Flipkart के जरिए बिक्री के लिए आ सकती है. Flipkart पर नई Signature सीरीज का टीजर भी सामने आ चुका है. कंपनी ने टीजर में लिखा है, ‘Signature Class coming soon’ और इसके साथ ’28 दिसंबर को वापस आएं’ का मैसेज दिया गया है.

इससे संकेत मिलते हैं कि 28 दिसंबर 2025 को इस नई सीरीज से जुड़ा बड़ा खुलासा हो सकता है. हालांकि नाम में थोड़ा बदलाव हो सकता है, लेकिन इंडस्ट्री में माना जा रहा है कि इस नई सीरीज को Signature नाम से ही लॉन्च किया जाएगा.

Flipkart पर दिखा माइक्रोसाइट

डिवाइस का माइक्रोसाइट फिलहाल सिर्फ Flipkart के मोबाइल ऐप पर ही उपलब्ध है. अभी Motorola की सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज Razr मानी जाती है. लेकिन Motorola Signature सीरीज डिजाइन और वैल्यू के मामले में यूजर्स के लिए कुछ नया लेकर आ सकती है. यह कितनी प्रीमियम होगी, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि यह OnePlus 15R सेगमेंट को टक्कर दे सकती है.

खबरों के मुताबिक, Motorola Signature स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है. इसके साथ फोन में 16GB तक रैम मिलने की उम्मीद है और यह डिवाइस बॉक्स से ही Android 16 पर काम कर सकता है.

कैसा हो सकता है Motorola Signature का डिजाइन?  

टिप्स्टर इवान ब्लास द्वारा शेयर किए गए रेंडर्स से मोटोरोला के सिग्नेचर फोन के संभावित डिजाइन की झलक मिलती है. जानकारी के मुताबिक यह फोन कार्बन और मार्टिनी ऑलिव जैसे कलर ऑप्शंस में लॉन्च हो सकता है. तस्वीरों में फोन के फ्रंट पर फ्लैट डिस्प्ले और पंच-होल कैमरा दिख रहा है, जबकि पीछे की तरफ स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें तीन कैमरा लेंस मौजूद हैं. एक रेंडर से यह भी संकेत मिलता है कि फोन में स्टायलस सपोर्ट मिल सकता है, जो जल्दी नोट्स लेने या हल्के-फुल्के कामों में काम आएगा.

यह भी पढ़ें: POCO M8 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, X पर सामने आयी पहली झलक, जानें डिजाइन और कैमरा डिटेल्स

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, गैजेट्स और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को लगातार कवर करते हैं.

अंकित की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट और ऐप्स, AI टूल्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखते हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को केवल लॉन्च या स्पेसिफिकेशन तक सीमित न रखकर, यूजर एक्सपीरियंस, टेक्नोलॉजी और बाजार के ट्रेंड्स के नजरिए से भी समझाया जाए.

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब 1 वर्ष तक काम किया. वहां उन्हें टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज इकोसिस्टम में सटीक, स्पष्ट और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने की समझ विकसित करने में मदद की.

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola